JioHotstar के पॉपुलर चैट शो Koffee with Karan Season 9 का आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए खूब मनोरंजन लेकर आने वाला है। इस बार शो के काउच पर बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar और अभिनेता Ravi Kishan एक साथ नजर आएंगे। दोनों की मस्ती, मजेदार बातचीत और जबरदस्त केमिस्ट्री ने एपिसोड के प्रोमो को काफी दिलचस्प बना दिया है।
हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें होस्ट Karan Johar दोनों सितारों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। Karan बताते हैं कि इस अनोखी जोड़ी को शो में लाने का आइडिया खुद Akshay Kumar का था। पहली नजर में दोनों की जोड़ी भले ही थोड़ी अलग लगे, लेकिन दोनों कलाकार पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और उनके बीच पुरानी दोस्ती है।
Akshay ने सीखा Ravi Kishan का वायरल हुक स्टेप
प्रोमो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है, जब Ravi Kishan, Akshay Kumar को अपना वायरल हुक स्टेप सिखाते नजर आते हैं। इसके बाद Koffee का काउच देखते ही देखते डांस फ्लोर बन जाता है। दोनों का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ सकता है।
वहीं, बातचीत के दौरान Ravi Kishan अपने मशहूर अंदाज में खुद को ‘बिहार का ब्रैड पिट’ बताते हैं। वह अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए कहते हैं कि उन्होंने सफलता तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई है।
Rapid Fire में Akshay Kumar के जवाब ने खींचा ध्यान
शो के Rapid Fire राउंड में भी खूब मजेदार पल देखने को मिलते हैं। Karan Johar जब Akshay Kumar से सवाल करते हैं कि वह एक साल तक सेक्स के बिना रहना पसंद करेंगे या वर्कआउट के बिना, तो खिलाड़ी कुमार अपने खास मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, “क्या सेक्स सबसे अच्छा वर्कआउट नहीं है?”
Akshay का यह जवाब सुनकर शो का माहौल और भी मजेदार हो जाता है। प्रोमो में दोनों कलाकारों के बीच हंसी-मजाक, पुरानी यादें और एक-दूसरे की टांग खिंचाई देखने को मिलती है।
इस दिन स्ट्रीम होगा नया एपिसोड
Koffee with Karan Season 9 का यह एपिसोड दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। Akshay Kumar और Ravi Kishan की अनोखी जोड़ी शो में क्या-क्या नए खुलासे और मजेदार किस्से लेकर आती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
दर्शक इस नए एपिसोड को बुधवार शाम 7 बजे JioHotstar के The Peacock Hub पर देख सकेंगे।