बॉलीवुड एक्ट्रेस Ananya Panday इन दिनों अपने भाई Ahaan Panday की फिल्म ‘Saiyaara’ की शानदार सफलता को लेकर बेहद खुश हैं। Ahaan ने इस फिल्म से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई और उन्हें खूब प्यार मिला। लेकिन उनके परिवार के लिए यह सफलता सिर्फ एक फिल्म की कामयाबी नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, इंतजार और अपने काम के प्रति जुनून का नतीजा है। अब Ananya ने JioHotstar के पॉपुलर चैट शो ‘Koffee with Karan Season 9’ में भाई की इस कामयाबी को लेकर अपने दिल की बात कही है।
शो के आने वाले एपिसोड में करण जौहर जब Ananya से पूछते हैं कि ‘Saiyaara’ के रिलीज होने और Ahaan को मिली सफलता के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ, तो एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो जाती हैं। वह बताती हैं कि Ahaan की यह कामयाबी उनके पूरे परिवार के लिए किसी सपने के सच होने जैसी है।
Ananya ने कहा, “यह हमारे घर में हम सभी के लिए सबसे बड़ा सपना सच होने जैसा था। मैं और मेरा परिवार जानते हैं कि उसने कितनी मेहनत की है, कितने लंबे समय तक इंतजार किया है और अपने काम के लिए कितना कुछ किया है। वह अपने काम को लेकर बेहद जुनूनी है। मुझे नहीं लगता कि उससे ज्यादा कोई इस सफलता का हकदार है।”
Ananya ने यह भी बताया कि भाई की फिल्म ‘Saiyaara’ देखना उनके लिए एक अलग ही अनुभव था। हालांकि वह जानती थीं कि पर्दे पर उनका भाई Ahaan नजर आ रहा है, लेकिन उसकी एक्टिंग ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि कुछ समय के लिए वह भूल गईं कि वह अपने ही भाई को देख रही हैं।
अपना अनुभव साझा करते हुए Ananya ने कहा, “जब मैंने फिल्म देखी, तो मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि मैं अपने भाई को देख रही हूं। मैं उसकी परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गई थी। मुझे उस पर बहुत गर्व है।”
Ananya की इन बातों से साफ है कि Ahaan की सफलता उनके परिवार के लिए कितनी मायने रखती है। एक बहन के तौर पर उन्हें अपने भाई की मेहनत को इस तरह रंग लाते देखना बेहद खास लग रहा है।
बता दें कि ‘Koffee with Karan Season 9’ में Ananya Panday के साथ कई दिलचस्प और बेबाक बातचीत देखने को मिलने वाली हैं। शो का यह एपिसोड The Peacock Hub पर JioHotstar के जरिए स्ट्रीम होगा।