‘बिग बॉस 20’ में हर गुजरते दिन के साथ गेम और दिलचस्प होता जा रहा है। कंटेस्टेंट्स जहां अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं गेम में मिलने वाली लाइफ और उसे खोने के फैसले भी घर के समीकरणों को प्रभावित कर रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड में अमन और गुल्लू के बीच युंग की एक लाइफ खत्म होने को लेकर बातचीत होती नजर आएगी।
अमन, गुल्लू को बताते हैं कि एक लाइफ गंवाने के बाद युंग काफी नाराज था। युंग को लगा कि अमन ने गुल्लू के कहने पर उसकी लाइफ को निशाना बनाया। उसे ऐसा महसूस हुआ कि गुल्लू की वजह से अमन ने उसे टारगेट किया है।
हालांकि, अमन गुल्लू को साफ करते हैं कि उनके फैसले के पीछे गुल्लू की कोई भूमिका नहीं थी। अमन के मुताबिक, उन्होंने युंग को इसलिए चुना क्योंकि वह उन्हें बिग बॉस के घर में एक मजबूत कंटेस्टेंट लगता है। उनका फैसला पूरी तरह गेम और युंग की मजबूत दावेदारी को देखते हुए था।
अमन ने बताई फैसले की वजह
बातचीत के दौरान अमन यह भी कहते हैं कि घर के बाकी सदस्य उनसे बातचीत करते हैं, लेकिन गुल्लू से दूरी बनाए रखते हैं। इस पर गुल्लू कहते हैं कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह इस बात को लेकर परेशान नहीं दिखते कि दूसरे घरवाले अमन से बात करते हैं और उनसे नहीं।
इसके बाद बातचीत टास्क में अमन की पहली पसंद पर पहुंचती है। अमन बताते हैं कि उन्होंने शुरुआत में आसिफ को चुनने के बारे में सोचा था। लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।
अमन के मुताबिक, उन्होंने सोचा कि ऐसे कंटेस्टेंट को चुनना ज्यादा सही होगा, जिसके पास दो लाइफलाइन बाकी हों। इसी वजह से उन्होंने आखिरकार युंग को चुना। अमन यह भी स्पष्ट करते हैं कि यह फैसला गुल्लू के कहने पर नहीं लिया गया था।
युंग की नाराजगी बनी चर्चा का हिस्सा
एक लाइफ गंवाने के बाद युंग की नाराजगी अमन और गुल्लू की बातचीत का अहम हिस्सा बनती है। जहां युंग को लगा कि अमन ने गुल्लू के कहने पर उसे टारगेट किया, वहीं अमन ने अपने फैसले की अलग वजह बताई।
अब देखना दिलचस्प होगा कि अमन की सफाई के बाद युंग का रिएक्शन क्या होता है और क्या यह मामला घर में आगे किसी नए विवाद की वजह बनता है। बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स अपनी लाइफ बचाने के साथ-साथ हर फैसले को रणनीति के साथ लेने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे घर के अंदर नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं।