T24 KHABAR
Tuesday, Nov 3, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > ओटीटी > Bigg Boss 20: Arishfa Khan and Yung DSA’s Ugly Fight Escalates, Height-Shaming Controversy Sparks New Drama
ओटीटीटेलीविजन

Bigg Boss 20: Arishfa Khan and Yung DSA’s Ugly Fight Escalates, Height-Shaming Controversy Sparks New Drama

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: November 3, 2026 7:09 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
Arishfa Khan and Yung DSA get into a heated argument in the Bigg Boss 20 house.
'बिग बॉस 20' में अरिश्फा खान और यंग डीएसए के बीच पढ़ाई, मेकअप और हाइट को लेकर हुई तीखी बहस।
SHARE

‘बिग बॉस 20’ के घर में हर दिन नए विवाद देखने को मिल रहे हैं। अब शो में अरिश्फा खान और यंग डीएसए के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई है। दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद अब पर्सनल कमेंट्स तक पहुंच गया है। शो के नए प्रोमो में अरिश्फा और यंग एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पढ़ाई, मेकअप और हाइट जैसे मुद्दों को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस होती है। वहीं, यंग के कुछ कमेंट्स के बाद अरिश्फा इमोशनल भी हो जाती हैं।

अरिश्फा ने उठाए यंग की पढ़ाई पर सवाल

‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो में गार्डन एरिया में अरिश्फा और यंग डीएसए के बीच बहस होती दिखाई देती है। इस दौरान सोफे पर बैठे स्काउट भी दोनों की बातचीत के बीच मजे लेते नजर आते हैं। वह अरिश्फा से कुछ सवाल करते हैं, जिस पर एक्ट्रेस उन्हें जवाब देती हैं कि स्काउट को ही इसकी ज्यादा जरूरत है।

वहीं, स्मोकिंग एरिया से यंग डीएसए अरिश्फा को कहते हैं कि उन्हें कुछ साइंटिफिक और लॉजिकल बातें करनी चाहिए। इस पर अरिश्फा पलटवार करते हुए कहती हैं कि वह पढ़ाई, मेकअप और हाइट जैसे मुद्दों पर भी बात करेंगी। अरिश्फा की बात सुनकर यंग कहते हैं कि पढ़ाई उनका पसंदीदा टॉपिक है।

इसके बाद यंग अरिश्फा के पास आकर तंज कसते हैं और कहते हैं कि क्या एजुकेशन मिनिस्टर उनके जानने वाले हैं, जो वह बार-बार पढ़ाई की बात करती हैं।

मेकअप और हाइट को लेकर बढ़ी बहस

दोनों के बीच विवाद यहीं नहीं रुकता। अरिश्फा मेकअप का मुद्दा उठाते हुए कहती हैं कि मेकअप करना उनका टैलेंट और काम है। उन्हें इस बात में कोई बुराई नहीं लगती और वह जिंदगीभर मेकअप करती रहेंगी। उनका कहना है कि इसी काम से उनकी कमाई होती है और घर चलता है।

इस पर यंग डीएसए जवाब देते हैं कि उन्हें अपने दिमाग का भी थोड़ा मेकअप करवा लेना चाहिए। इसके बाद यंग का गुस्सा और बढ़ जाता है। वह अरिश्फा से कहते हैं कि वह उनकी वजह से शो में चर्चा में नहीं हैं, बल्कि अरिश्फा उनके कारण चर्चा में हैं।

अरिश्फा हुईं इमोशनल, लगाया हाइट शेमिंग का आरोप

बहस के बाद अरिश्फा घर के दूसरे सदस्यों के सामने इमोशनल होती नजर आती हैं। वह यंग के कमेंट्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं कि चार इंच की हील पहनने की बात कहकर इनडायरेक्टली उनकी हाइट पर कमेंट किया जा रहा है। अरिश्फा के मुताबिक, यह हाइट शेमिंग है।

उन्होंने साफ कहा कि मेकअप करना उनका प्रोफेशन है और इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है। ऐसे में किसी को उनके काम या पर्सनल चॉइस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

नॉमिनेशन टास्क से शुरू हुआ था विवाद

बता दें कि अरिश्फा और यंग डीएसए के बीच इस विवाद की शुरुआत नॉमिनेशन टास्क के दौरान हुई थी। उस समय अरिश्फा ने आम्रपाली को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यंग डीएसए ने आम्रपाली का पक्ष लेते हुए अरिश्फा को टोका था। इसके बाद आम्रपाली और अरिश्फा के बीच शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे यंग तक पहुंच गया।

अब इस नए प्रोमो के सामने आने के बाद दर्शकों की नजरें वीकेंड का वार पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस मुद्दे पर अरिश्फा और यंग डीएसए से सवाल करते हैं या नहीं।

TAGGED:Arishfa KhanArishfa vs Yung DSABigg Boss 20Bigg Boss 20 PromoBigg Boss ControversyBigg Boss Latest EpisodeHeight ShamingReality Show NewsSalman KhanT24KhabarYUNG DSA
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article Kareena Kapoor Khan and Saif Ali Khan appear together on the Koffee With Karan 9 promotional episode. Koffee With Karan 9: Kareena Kapoor Calls Herself Bollywood’s No. 1 Actress, Saif Takes a Dig at Karan Johar
Next Article Actor Asif Khan gets emotional while discussing his personal loss and Bigg Boss 20 experience. Bigg Boss 20: Asif Khan Gets Emotional, Reveals Friend’s Death
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

Lock Upp शो में श्रेया अपनी ट्रॉफी जीतने के बाद भावुक नजर आती हुईं, साथ में शो के सफर की झलक।
ओटीटीहोम

Shivangi Joshi नहीं, Shreya ने मारी बाजी! Lock Upp की ट्रॉफी जीतने की खबरों से मचा हंगामा

By
t24khabarmail@gmail.com
इस सप्ताह OTT पर रिलीज़ हुई नई फिल्में और वेब सीरीज़ की सूची
ओटीटीवेब सीरीजहोम

OTT New Releases: इस हफ्ते देखें विक्रांत मैसी की Musafir Cafe समेत कई दमदार वेब सीरीज !

By
t24khabarmail@gmail.com
TV show Anupamaa featuring Anupamaa and Prem during the competition scene
टेलीविजनहोम

Anupamaa: घर के अंदर Cameras इंस्टॉल करने के फैसले से चौंके Prem और Anupamaa!

By
t24khabarmail@gmail.com
टेलीविजन

Dilip Joshi Birthday : पहले रोल के लिए मिले सिर्फ 50 रुपए, फिर जेठालाल गड़ा कैसे बने करोड़पति?

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?