T24 KHABAR
Thursday, Nov 5, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > ओटीटी > Bigg Boss 20: Arishfa Khan Sacrifices Lifeline for Amrapali
ओटीटीटेलीविजन

Bigg Boss 20: Arishfa Khan Sacrifices Lifeline for Amrapali

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: November 5, 2026 4:13 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
Arishfa Khan gets emotional during Bigg Boss 20 Family Message Task.
Arishfa Khan sacrifices her lifeline to let Amrapali Dubey hear her father's emotional message.
SHARE

‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों फैमिली मैसेज टास्क के दौरान कई इमोशनल पल देखने को मिल रहे हैं। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार का मैसेज सुनने का मौका मिल रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें मुश्किल फैसले भी लेने पड़ रहे हैं। हाल ही में ऐसा ही एक पल देखने को मिला, जब अरिशफा खान ने आम्रपाली दुबे के परिवार का मैसेज सुनाने के लिए अपनी लाइफलाइन कुर्बान कर दी। आम्रपाली के पिता का मैसेज सुनते ही अरिशफा को अपने पिता की याद आ गई और वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

आम्रपाली के लिए अरिशफा ने खोई अपनी लाइफलाइन

दरअसल, फैमिली मैसेज टास्क के दौरान बिग बॉस ने अरिशफा खान को दो विकल्प दिए थे। वह चाहतीं तो अपनी लाइफलाइन बचा सकती थीं, लेकिन इसके लिए उन्हें आम्रपाली दुबे के परिवार का मैसेज सुनाने वाली कैसेट तोड़नी पड़ती। दूसरे विकल्प में वह अपनी लाइफलाइन गंवाकर आम्रपाली को उनके परिवार का मैसेज सुनने का मौका दे सकती थीं।

अरिशफा ने दूसरा विकल्प चुना। उन्होंने कैसेट नहीं तोड़ी और आम्रपाली के पिता का मैसेज चलने दिया। जैसे ही उन्होंने यह मैसेज सुना, वह भावुक हो गईं। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी बात भी बताई, जिसने वहां मौजूद सभी का ध्यान खींचा।

‘मेरे पापा नहीं हैं, मुझे मेरी नानी ने बड़ा किया है’

अरिशफा ने भावुक होते हुए कहा, ‘सब मेरे खिलाफ हैं, मेरी एक लाइफलाइन भी ली है… मेरे पापा नहीं हैं। मुझे मेरी नानी ने बड़ा किया है और उन्होंने मुझे अच्छी सीख दी है। मैं किसी के घरवालों का मैसेज सुनने का हक नहीं छीनना चाहती।’

अरिशफा की बातों से साफ था कि आम्रपाली के पिता का मैसेज सुनकर उन्हें अपने परिवार की याद आ गई थी। खुद भावुक होने के बावजूद उन्होंने आम्रपाली की खुशी को प्राथमिकता दी। उनके इस फैसले को घर के अंदर एक इमोशनल पल के तौर पर देखा जा रहा है।

मनीष और गुल्लू भी गंवा चुके हैं अपनी लाइफलाइन

इस टास्क में अरिशफा से पहले मनीष गोयल और गुल्लू भी अपनी लाइफलाइन कुर्बान कर चुके हैं। मनीष ने अपनी लाइफलाइन देकर काजी तौकीर को उनके परिवार का मैसेज सुनने का मौका दिया था। वहीं, गुल्लू ने भी अपनी लाइफलाइन खोकर कनिका के परिवार का मैसेज चलवाया।

अब बुधवार के एपिसोड में बाकी कंटेस्टेंट्स की बारी आने वाली है। ऐसे में दर्शकों को आने वाले एपिसोड में और भी इमोशनल पल देखने को मिल सकते हैं।

कम उम्र में शुरू किया था अरिशफा ने एक्टिंग करियर

अरिशफा खान ने बहुत कम उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनकी मां अर्शी नाज और नानी ने उनकी परवरिश और करियर में अहम भूमिका निभाई है। अरिशफा बता चुकी हैं कि शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई और उन्हें रेगुलर स्कूल जाना छोड़ना पड़ा था।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कलर्स टीवी के शो ‘छल-शह और मात’ से की थी। इसके बाद ‘एक वीर की अरदास…वीरा’ से उन्हें पहचान मिली। वह ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘उत्तरन’, ‘ये है मोहब्बतें’, ‘जीनी और जुजू’, ‘गंगा’ और ‘मेरी दुर्गा’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। बतौर लीड एक्ट्रेस उन्होंने स्टार भारत के शो ‘पापा बाय चांस’ में काम किया था।

TAGGED:Amrapali DubeyArishfa KhanBigg Boss 20Family Message TaskGulluT24Khabar
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article Ranbir Kapoor, Sai Pallavi and Yash in Ramayanam Part 1 Ramayanam Box Office Collection Day 1: ₹22.60 Crore Earned
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

टीवी एक्टर ईश्वर ठाकुर की तस्वीर
टेलीविजनहोम

Bhabiji Ghar Par Hain Actor Ishwar Thakur In ICU, Family Seeks Urgent Financial Help

By
t24khabarmail@gmail.com
बॉलीवुड

Padma Award 2025: लेक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा,बेटे ने लिया अवॉर्ड…मंच पर भावुक नजर आए

By
t24khabarmail@gmail.com
psychology
लाइफस्टाइल

“साइकोलॉजिस्ट” के पास जाना पागलपन नहीं – समझदारी है!

By
t24khabarmail@gmail.com
बॉलीवुड

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की डेब्यू ‘सादगी’ ने मचाई धूम, कितना कमा रहीं पैसा?

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?