Bigg Boss की पूर्व विजेता Gauahar Khan ने Bigg Boss 20 के एक हालिया एपिसोड पर प्रतिक्रिया दी है। Captaincy Task के दौरान Mary Kom के गिरने और इसके लिए Qazi Touqeer को जिम्मेदार ठहराने के मामले पर Gauahar ने अपनी बात रखी। उनका कहना है कि बतौर दर्शक उन्हें यह घटना Mary के दावे से अलग नजर आई।
Mary Kom के दावे पर Gauahar ने उठाए सवाल
दरअसल, Captaincy Task के दौरान Mary Kom गिर गई थीं। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि Qazi ने उन्हें धक्का दिया और टास्क के दौरान उनकी हरकत की वजह से वह गिर गईं।
Gauahar Khan ने Instagram Stories पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस पूरे मामले पर बात की। उन्होंने याद किया कि Bigg Boss के घर में पहले भी कई ऐसे मुश्किल और थकाने वाले टास्क हो चुके हैं, जिनमें कंटेस्टेंट्स को काफी शारीरिक मेहनत करनी पड़ती है। Gauahar ने अपने Bigg Boss अनुभव का भी जिक्र किया और बताया कि वह खुद ऐसे टास्क का हिस्सा रह चुकी हैं, जिनमें कंटेस्टेंट्स को रातभर जागना पड़ता था।
Mary Kom के बारे में बात करते हुए Gauahar ने कहा, “इतनी बड़ी हमारे देश की हस्ती, जिनमें इतना स्ट्रेंथ है कि वह अपनी स्ट्रेंथ से किसी को भी पछाड़ दें।”
इसके बाद Gauahar ने Mary के उस दावे पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि Qazi के बैग में हाथ डालने के बाद वह गिर गईं।
‘कुछ उसमें Harsh Pull नहीं था’
Gauahar ने कहा, “लेकिन वो कह रही हैं कि Qazi का हाथ बैग में डालने से वो गिर गईं! Please यार! Weekend Ka Vaar पे Please Call Out! I am requesting.”
उन्होंने आगे कहा कि Qazi के हाथ बैग से बाहर निकालने के बाद Mary गिरीं और उन्हें ऐसा नहीं लगा कि वहां कोई बहुत जोरदार Pull हुआ था। Gauahar ने यह भी कहा कि वह समझती हैं कि बैग भारी था, लेकिन Mary Kom से वह शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी ज्यादा मजबूती की उम्मीद करती हैं।
Gauahar ने इस मामले को आगामी Weekend Ka Vaar में Salman Khan के सामने उठाने की अपील भी की।
Salman Khan ने पहले Qazi का किया था बचाव
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब इससे पहले Salman Khan ने Weekend Ka Vaar में Qazi और Rhiti Tiwari के बीच हुए विवाद पर बात की थी। Salman ने Rhiti के व्यवहार पर सवाल करते हुए उनकी तुलना Qazi की जर्नी से की थी।
Salman ने कहा था कि सिर्फ खुद को Rockstar कहने से कोई Rockstar नहीं बन जाता। उन्होंने समझाया कि Rockstar वह होता है जिसने मुश्किलों का सामना किया हो और अपनी मेहनत से एक मुकाम हासिल किया हो। Salman ने Qazi का उदाहरण देते हुए कहा था कि वह Rockstar हैं क्योंकि उन्होंने काफी कुछ झेला है।
Salman ने इस बातचीत के दौरान Rhiti को Manoj Tiwari की बेटी होने की बात भी याद दिलाई थी।
Bigg Boss 20 में ये कंटेस्टेंट्स हैं शामिल
Bigg Boss 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ था। इस सीजन में MC Mary Kom, Mahhi Vij, Amrapali Dubey, Scout OP, Qazi Touqeer, Yung DSA और Rhiti Tiwari समेत 16 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं।