मुंबई। बॉलीवुड एक्टर पंकज कपूर आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर पंकज कपूर को बॉलीवुड सितारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं। पंकज कपूर को उनकी बेहतरीन एक्टिंग और सादगी के लिए जाना जाता है। तीन दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए हैं। पंकज कपूर के बेटे शाहिद कपूर भी बॉलीवुड सुपरस्टार हैं। लेकिन पंकज कपूर उन्हें एक खास बात के लिए चिढ़ाया करते थे। वहीं अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। पकंज कपूर ने दो शादियां की, जो उनकी पहली शादी नहीं चल पाई।
फिल्म ‘आरोहन’ से की थी करियर की शुरुआत
पंकज कपूर ने साल 1982 में फिल्म ‘आरोहन’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘जाने भी दो यारो’, ‘एक डॉक्टर की मौत’, ‘मकबूल’, ‘हल्ला बोल’, ‘मटरू की बिजली का मंडोला’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ , ‘भीड़’ और ‘धर्म’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी दिल जीता। साथ ही टीवी की दुनिया में भी उन्होंने खूब नाम कमाया। टीवी सीरीज ‘करमचंद’ और ‘ऑफिस ऑफिस’ जैसे शो में लोगों ने उनके किरदारों को खूब पसंद किया। उन्होंने एक फिल्मफेयर से लेकर तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। पंकज कपूर का जन्म 29 मई 1954 को पूर्वी पंजाब के लुधियाना में एक पंजाबी हिंदू खत्री परिवार में हुआ था। पंकज कपूर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद अभिनय में करियर बनाने का फैसला किया।
शाहिद कपूर को चिढ़ाते थे पंकज
आपको बता दें कि पंकज कपूर शाहिद कपूर के पिता हैं। शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके पिता बाल झड़ने को लेकर उनका मजाक उड़ाते थे। हमेशा मुझे चिढ़ाते रहते थे। उन्हेंने कहा कि ‘जब मैंने अपने पिता को गंजा होते हुए देखा तो मैं डर गया। उन्होंने मुझसे मजाक में कहा, अब तो तू हीरो है, लेकिन जब बाल नहीं रहेंगे तब क्या करेगा? तब तो तुझे एक्टिंग आनी चाहिए।’ शायद इसीलिए मैंने एक्टिंग सीखी। साल 2015 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘शानदार’ में पंकज कपूर और शाहिद कपूर एक साथ नजर आए थे। इसके बाद ‘जर्सी’ में भी दोनों की जोड़ी दिखी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली, पर पंकज कपूर की एक्टिंग को सराहा गया।
दोस्ती से हुई प्यार की शुरूआत, फिर जुदा हो गईं राहें….
19 साल की उम्र में पंकज कपूर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था। यहां उनकी मुलाकात नीलिमा अजीम से हुई। 16 साल की नीलिमा उस वक्त कथक की ट्रेनिंग लिया करती थीं। पंकज और नीलिमा के प्यार की शुरुआत दोस्ती से हुई। दोनों ने 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 1979 में शादी कर ली। शादी के दो साल बाद नीलिमा ने शाहिद कपूर को जन्म दिया। फिर 1984 में नीलिमा और पंकज की राहें जुदा हो गईं। पंकज नीलिमा से अलग होने के 4 साल बाद एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक संग शादी के बंधन में बंध गए। उन्हें एक बेटी सना कपूर है। वहीं नीलिमा ने भी दूसरी शादी की। उनकी शादी राजेश खट्टर के साथ हुई थी। राजेश और नीलिमा को एक बेटा हुआ जिसका नाम ईशान खट्टर है।