T24 KHABAR
Thursday, Sep 10, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > मूवी रिव्यू > सन ऑफ सरदार 2’ रिव्यू: कॉमेडी के नाम पर धोखा या दर्शकों की परीक्षा?
मूवी रिव्यू

सन ऑफ सरदार 2’ रिव्यू: कॉमेडी के नाम पर धोखा या दर्शकों की परीक्षा?

हंसी के वादे के साथ आई फिल्म, मगर मज़ाक बनकर रह गई!

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: August 12, 2025 6:04 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
फिल्म में जितनी फायरवर्ड एक्टिंग, उतनी ही बासी कॉमेडी – देखिए, अगर हिम्मत हो!
SHARE
Highlights
  • फिल्म की शुरुआत: धीमी और बिना पंच के
  • कॉमेडी सीन्स: कुछ हंसाते हैं, बाकी फूहड़ लगते हैं
  • एक्टिंग: कलाकारों की कोशिश अच्छी, स्क्रिप्ट ने धोखा दिया

इस साल जब दर्शकों ने ‘हाउसफुल 5’ जैसी हल्की-फुल्की कॉमेडी को जैसे-तैसे झेल ही लिया था, तो ‘सन ऑफ सरदार 2’ देखने की हिम्मत भी जुटा ही ली। लेकिन इस फिल्म को देखते वक्त तय कर लिया था कि एक सख्त रिव्यूअर नहीं, बल्कि एक आम दर्शक बनकर ही इसे देखा जाएगा। दर्शक के तौर पर जाने का मतलब था – दिमाग घर पर रखकर फिल्म को एंजॉय करना। पर क्या वाकई फिल्म ने इतना भी मौका दिया कि हंसा सके या फिर वो समय बर्बादी का एक और नाम बन गई?

फिल्म की शुरुआत: उम्मीद की लौ या बोरियत की शुरुआत?
‘सन ऑफ सरदार 2’ की शुरुआत पहले 15 मिनट तक बेहद धीमी रही। कॉमेडी फिल्म के नाम पर जो पहली उम्मीद होती है – वह होती है शुरुआत में ही कुछ फनी, कुछ पागलपन भरा देखने को मिले। मगर अफसोस! इतने लंबे इंट्रोडक्शन और स्लो बिल्डअप के बाद भी कोई ठोस कॉमेडी पंच नहीं आया। हालांकि इसके बाद बीच-बीच में कॉमेडी के कुछ सीन जरूर आए, जिनमें से कुछ ने थोड़ी मुस्कान दी तो कुछ ने सिर पकड़ने को मजबूर कर दिया।

फूहड़ता बनाम फनी – कहाँ रह गई बैलेंसिंग?
कॉमेडी के नाम पर कभी डबल मीनिंग जोक्स, तो कभी जबरदस्ती की एक्टिंग – इन सबने फिल्म की क्वालिटी को गिरा दिया।
कुछ सीन तो इतने ज़बरदस्ती हंसाने की कोशिश करते हैं कि आप खुद सोचने लगते हैं – “क्या हमें बेवकूफ समझा जा रहा है?”

  • जब फिल्म सिर्फ “लाउड एक्टिंग + अजीबो-गरीब साउंड इफेक्ट्स = कॉमेडी” का फॉर्मूला अपना ले, तब नतीजा कुछ ऐसा ही होता है।
  • एक्टर्स का एनर्जी लेवल हाई था, मगर स्क्रिप्ट और डायलॉग्स वहीं ढीले रह गए।
  • फिल्म का हीरो हर 10 मिनट में एक पंचलाइन मारता है, जो ज़्यादातर ‘पंच’ से ज़्यादा ‘सपाट’ लगती है।

परफॉर्मेंस: एक्टिंग बचाए या फिल्म को डुबाए?
अजय देवगन की मौजूदगी जरूर है, लेकिन लगता है जैसे उन्होंने सिर्फ कैमियो टाइप रोल किया हो। उनके किरदार में न वो वजन है, न ही उनकी क्लासिक टाइमिंग। बाकी कलाकारों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन जब स्क्रिप्ट ही कमजोर हो, तो अच्छे एक्टिंग के बावजूद भी कुछ असर नहीं होता। संजय मिश्रा और जॉनी लीवर जैसे सीनियर कलाकारों से उम्मीदें थी, लेकिन उन्हें भी कमज़ोर डायलॉग्स और बेमतलब सीन्स में फंसाकर रख दिया गया।

कहानी और निर्देशन: क्या है स्क्रिप्ट में दम?
कहानी एक सिंपल से प्लॉट पर टिकी है – पारिवारिक दुश्मनी, प्यार, धोखा, और कॉमेडी का तड़का। लेकिन जब इन सबको जोड़ने के लिए स्क्रिप्ट में मज़बूती नहीं हो, तब फिल्म बिखर जाती है। निर्देशन में नयापन नहीं दिखता। ऐसा लगता है जैसे पुराने टाइम की कॉमेडी फिल्मों को आज के माहौल में जबरदस्ती फिट करने की कोशिश की गई है। कैमरा वर्क और एडिटिंग भी औसत ही रही।

फाइनल वर्डिक्ट: देखना चाहिए या नहीं?
अगर आप वाकई सिर्फ टाइम पास के लिए कुछ भी देखने को तैयार हैं, और आपके पास कोई और ऑप्शन नहीं है – तो ‘सन ऑफ सरदार 2’ को एक मौका दे सकते हैं, लेकिन…

दर्शक बनकर भी आप ज्यादा देर तक इसे झेल नहीं पाएंगे।
और जैसे ही आप अपने अंदर के ‘रिव्यूअर’ को जगाते हैं – फिल्म की खामियां इतनी तेजी से दिखने लगती हैं कि मज़ा किरकिरा हो जाता है।

TAGGED:BollywoodBollywood NewsFeaturedSonOfSardaar2trending bollywoodबॉलीवुड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article कमल हासन ने ठुकराई फराह खान की फिल्म! जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह
Next Article हैप्पी बर्थडे क्रिस हेम्सवर्थ: ‘थॉर’ से दिलों पर राज करने वाले एक्टर हुए 42 साल के
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

Mallika Sherawat and Shweta Tiwari on The Traitors Season 2
ओटीटीहोम

The Traitors 2: Mallika Sherawat Plans To Find A European Partner For Shweta Tiwari

By
t24khabarmail@gmail.com
Malaika Arora wearing a pastel pink designer saree at the wedding reception of Kritika Kamra and Gaurav Kapoor in Mumbai, showcasing an elegant traditional look.
लाइफस्टाइलहोम

2.79 लाख की साड़ी में छाईं मलाइका अरोड़ा! कृतिका कामरा और गौरव कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में ट्रेडिशनल लुक ने लूटी महफिल

By
t24khabarmail@gmail.com
Eesha के पोस्टर में Hebah Patel, भारत में ओटीटी रिलीज की घोषणा के साथ फिल्म का डरावना माहौल दिखाते हुए।
ओटीटीहोम

OTT पर दस्तक देने को तैयार हॉरर थ्रिलर ‘ईशा’ , जानिए कब और कहां देख सकेंगे रहस्य और डर से भरी ये फिल्म

By
t24khabarmail@gmail.com
Nicole Kidman और Keith Urban अपनी बेटियों के साथ, तलाक के बाद भी परिवार के प्रति प्यार बनाए रखने का संकल्प
हॉलीवुडहोम

Nicole Kidman और Keith Urban का 19 साल के बंधन के बाद तलाक

By
Priyanshu Kumari
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?