नई दिल्ली। मशहूर सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर का नाम आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन सह-मालकिन मारन के साथ जोड़ा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि दोनों पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। इस पर खुद अनिरुद्ध ने चुप्पी तोड़ी है। सिंगर ने लोगों से शांत रहने की अपील की।
‘फेक न्यूज फैलाना बंद करिए’
अनिरुद्ध रविचंदर ने काव्या के साथ अपनी डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया है। सिंगर ने लिखा कि ‘शादी आह’? मुझे हंसी आ रही है। ‘शांत हो जाओ दोस्तों, फेक न्यूज फैलाना बंद करिए। इसके बाद अनिरुद्ध ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है। अनिरुद्ध के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपकी शादी की खबरें हर तरफ सुनने को मिल रही हैं। अच्छा हुआ आपने बता दिया’। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘सिर्फ अफवाहों से डर गए भाई..?
कलानिधि मारन की बेटी हैं काव्या
काव्या मारन सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 26,000 करोड़ रुपये है। काव्या की अपनी नेट वर्थ करीब 409 करोड़ बताई जाती है। वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के लियोनार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए हैं और सन ग्रुप के विभिन्न व्यवसायों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। काव्या की लोकप्रियता केवल भारत तक सीमित नहीं है। जनवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग के दौरान एक प्रशंसक ने उन्हें स्टेडियम में शादी का प्रस्ताव दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।