COLORS के ‘Khatron Ke Khiladi’ में फरहाना भट्ट अपने बेखौफ अंदाज और शानदार स्टंट्स से लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके जज्बे की खूब तारीफ हो रही है। अब शो के अपकमिंग एपिसोड में फरहाना का एक बड़ा सपना पूरा होने वाला है।
फरहाना की इच्छा थी कि वह शो के होस्ट और मशहूर फिल्ममेकर Rohit Shetty के सामने एक हाई-ऑक्टेन कार स्टंट परफॉर्म करें। कार स्टंट्स के लिए मशहूर रोहित शेट्टी के सामने यह स्टंट करना फरहाना के लिए किसी बड़े मौके से कम नहीं था।
कार स्टंट को लेकर फरहाना ने बताया कि ‘Khatron Ke Khiladi’ में कार स्टंट करना इस सीजन का उनका सपना था। उन्होंने कहा कि शो साइन करने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें अपनी हेल्थ को देखते हुए खुद पर ज्यादा दबाव न डालने की सलाह दी थी। शो की थकान के बीच एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें लगा कि अब रुक जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने रोहित शेट्टी के सामने कार स्टंट करने का सपना पूरा करने की ठान ली।
फरहाना ने कहा कि जैसे ही उन्होंने कार की ड्राइविंग सीट संभाली, उनके सारे doubts पीछे छूट गए। हालांकि, रोहित शेट्टी की निगरानी में कार स्टंट करना उनके लिए बेहद दबाव भरा अनुभव था, क्योंकि वह कार एक्शन के लिए जाने जाते हैं।
फरहाना के मुताबिक, स्टंट के दौरान कई अप्रत्याशित मुश्किलें सामने आईं और एक पल ऐसा लगा जैसे रोहित शेट्टी उन्हें किसी एक्शन फिल्म के सीन की तरह डायरेक्ट कर रहे हों। उनके लिए यह अनुभव इतना खास रहा कि जब भी वह ड्राइविंग सीट पर बैठेंगी, यह रोमांचक एडवेंचर उन्हें जरूर याद आएगा।
Maruti Suzuki presents ‘Khatron Ke Khiladi’, co-powered by Hero Xtreme, Thums Up और JK Super Cement के साथ, हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे COLORS और JioHotstar पर प्रसारित होता है।