मुंबई: गणेश चतुर्थी का त्योहार खुशियां, उम्मीद और पॉजिटिविटी लेकर आता है। इसी festive spirit को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ‘इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष’ के सेट पर भी खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना भी टीम के साथ गणपति उत्सव में शामिल हुईं और बप्पा का आशीर्वाद लिया।
सेट पर गणपति सेलिब्रेशन को लेकर हिमांशी खुराना ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा का त्योहार जिंदगी में खुशी, उम्मीद और सुकून की एक अलग ही लहर लेकर आता है। उनके लिए ‘इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष’ के सेट पर इस खास मौके को सेलिब्रेट करना festive spirit को महसूस करने का सबसे अच्छा तरीका रहा।
हिमांशी ने बताया कि जब कोई कलाकार त्योहारों के दौरान ट्रैवल करते हुए काम कर रहा होता है, तो उसकी टीम ही परिवार और सहारे जैसी बन जाती है। उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने सेलिब्रेशन में काफी warmth, comfort और positive energy जोड़ी।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सभी लोगों का एक साथ आकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेना उनके लिए बेहद खास पल था। उन्होंने कहा कि इस सेलिब्रेशन से जुड़ी याद को वह हमेशा अपने दिल के करीब रखेंगी।
गणपति उत्सव का समापन भी बेहद खूबसूरत माहौल में हुआ, जब हिमांशी खुराना और शो की पूरी टीम ने साथ मिलकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सेट पर खुशी, प्यार और पॉजिटिविटी से भरा माहौल देखने को मिला।
बता दें कि ‘इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष’ का प्रसारण रोजाना रात 8 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और Sony LIV पर किया जाता है।