T24 KHABAR
Thursday, Feb 12, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > लाइफस्टाइल > दिखने लगें ये लक्षण, तो समझ जाएं हो गई है किडनी में पत्थरी
लाइफस्टाइल

दिखने लगें ये लक्षण, तो समझ जाएं हो गई है किडनी में पत्थरी

पथरी होने पर यूरिन का रंग गहरा पीला, लाल या भूरा हो सकता है। कई बार यूरिन से तेज बदबू भी आती है।

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: June 21, 2025 5:17 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
दिखने लगें ये लक्षण, तो समझ जाएं हो गई है किडनी में पत्थरी
दिखने लगें ये लक्षण, तो समझ जाएं हो गई है किडनी में पत्थरी
SHARE

नई दिल्ली : किडनी स्टोन (Kidney Stones) एक ऐसी समस्या है, जो कई लोगों को अपना शिकार बनाती है। हालांकि, इसका इलाज मुमकिन है, लेकिन यह काफी परेशानी भरा होता है। यह परेशानी तब होती है, जब यूरिन में मौजूद मिनरल्स और सॉल्ट्स क्रिस्टल के रूप में जमा हो जाते हैं। इसके कारण यूरिन पास करने में दिक्कत और काफी तेज दर्द होता है। हालांकि, अगर समय रहते इसके लक्षणों (Kidney Stones Symptoms) को पहचानकर सही इलाज और डाइट में बदलाव किया जाए, तो इसे जल्दी ठीक किया जा सकता है। आइए जानें किडनी स्टोन्स के लक्षण कैसे होते हैं और इस परेशानी में किन चीजों (Foods to Avoid in Kidney Stones) को खाने से बचना चाहिए।

किडनी स्टोन्स के लक्षण
पीठ या बगल में तेज दर्द- किडनी स्टोन का सबसे आम लक्षण पीठ के निचले हिस्से या बगल में असहनीय दर्द होना है। यह दर्द अचानक शुरू होता है और कभी-कभी पेट तक फैल जाता है।
यूरिन का रंग बदलना या बदबू आना- पथरी होने पर यूरिन का रंग गहरा पीला, लाल या भूरा हो सकता है। कई बार यूरिन से तेज बदबू भी आती है।
बार-बार यूरिन पास करने की इच्छा- किडनी स्टोन होने पर बार-बार पेशाब लगता है, लेकिन यूरिन की मात्रा कम होती है।
बुखार या ठंड लगना- अगर पथरी के कारण इन्फेक्शन हो जाए, तो बुखार, ठंड लगना या कंपकंपी महसूस हो सकती है।
थकान और कमजोरी- शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने से हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है।
जी मचलना या उल्टी आना- किडनी स्टोन की वजह से मितली आना या उल्टी होना भी एक सामान्य लक्षण है।

किडनी स्टोन होने पर किन चीजों से परहेज करें?
नमक कम खाएं- ज्यादा नमक खाने से यूरिन में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे स्टोन बनने का खतरा रहता है। प्रोसेस्ड फूड, चिप्स और फास्ट फूड से दूर रहें।
पालक और चुकंदर- पालक और चुकंदर में ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर स्टोन बना सकता है।
कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा- कोल्ड ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड होता है, जो किडनी स्टोन का कारण बन सकता है।
चिकन और मीट (एनिमल प्रोटीन)- रेड मीट, अंडे और चिकन में प्यूरीन होता है, जो यूरिक एसिड स्टोन का कारण बन सकता है।
कैफीन और चॉकलेट- कॉफी, चाय और चॉकलेट में भी ऑक्सालेट होता है, जो पथरी को बढ़ावा दे सकता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स- दूध, पनीर और दही में कैल्शियम होता है, इसलिए अगर आपको पहले से स्टोन है, तो इन्हें सीमित मात्रा में ही लें।

TAGGED:appearingHealth TipsKidney stonesstartsymptomsT24 KHABART24 KHABAR IN HINDI NEWST24Khabarunderstandकिडनी पत्थरीलक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article शाहरुख के बंगले पर बीएमसी-फॉरेस्ट विभाग की जांच,नियमों के उल्लंघन की शिकायत ! शाहरुख के बंगले पर बीएमसी-फॉरेस्ट विभाग की जांच, नियमों के उल्लंघन की शिकायत !
Next Article हैलो कौन, हम बोल रहे… भोजपुरी के इस सुपरहिट गाने से चर्चा में आईं स्नेह पांडेय कौन हैं? हैलो कौन, हम बोल रहे… भोजपुरी के इस सुपरहिट गाने से चर्चा में आईं स्नेह पांडेय कौन हैं?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

URFI
टेलीविजनबॉलीवुड

‘The Traitors’ जीतने के बाद उर्फी जावेद का पहला रिएक्शन, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी!”

By
t24khabarmail@gmail.com
शांत पहाड़ी या समुद्र किनारे आराम करते आधुनिक यात्री, प्रकृति के बीच सुकून भरा अवकाश मनाते हुए
लाइफस्टाइल

आराम को प्राथमिकता: आधुनिक यात्रियों की छुट्टियों की नई परिभाषा

By
t24khabarmail@gmail.com
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' की रिलीज डेट का ऐलान, 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़
बॉलीवुड

CM योगी की बायोपिक ‘अजेय’ की रिलीज़ डेट तय, सिनेमाघरों में दस्तक देगी 19 सितंबर को

By
t24khabarmail@gmail.com
बॉलीवुड

Rekha Birthday Special: संघर्ष से स्टारडम तक, जानिए बॉलीवुड की सदाबहार दिवा की अनकही कहानी

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?