क्या एक रिश्ते के लिए शादी जरूरी है? या फिर बिना शादी के भी कोई रिश्ता लंबे समय तक खुशहाल रह सकता है? Star Plus के शो ‘India Ke Top 1% – The Anil Kapoor Show’ के आने वाले एपिसोड में प्यार, शादी और रिश्तों को लेकर कंटेस्टेंट्स की अलग-अलग सोच देखने को मिलेगी। इसी दौरान Anil Kapoor भी अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा एक खास किस्सा शेयर करते नजर आएंगे।
पुणे के Sumeet Melwani बताते हैं कि वह पिछले 35 साल से एक मजबूत रिश्ते में हैं, लेकिन उन्होंने और उनकी पार्टनर ने कभी शादी नहीं की। Sumeet का कहना है कि उन्हें अपने रिश्ते को किसी लेबल की जरूरत महसूस नहीं होती।
वहीं Baroda के Rochak Saxena अपनी सिंगल लाइफ से खुश हैं। वह अपनी आजादी और ‘Me Time’ को काफी महत्व देते हैं और सिर्फ परिवार की इच्छा के कारण शादी नहीं करना चाहते।
कंटेस्टेंट्स की बात सुनने के बाद Anil Kapoor अपनी शादी को लेकर अपनी राय शेयर करते हैं। Sunita Kapoor के साथ अपनी जिंदगी को याद करते हुए Anil कहते हैं, “मैं यह नहीं बोल सकता कि मैंने गलती की है या यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था। पर मुझे लगता है कि यह मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन, सबसे Best Decision था कि मैंने शादी की।”
इसके बाद गुजरात के Shubham Balande की बात Anil Kapoor का ध्यान खींचती है। Shubham कहते हैं कि अगर वह ₹1 करोड़ जीतते हैं, तो वह अपनी पत्नी से दोबारा शादी करेंगे और इस बार एक Grand Celebration के साथ-साथ उन्हें Second Honeymoon पर भी लेकर जाएंगे।
Shubham की बात सुनकर Anil अपने पुराने Honeymoon से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं। उन्होंने याद किया कि उनकी पहली Honeymoon ट्रिप पर Sunita अकेले गई थीं, क्योंकि उस समय Anil शूटिंग में व्यस्त थे। Shubham की बात सुनकर Anil कहते हैं, “आपने मुझे आइडिया दिया कि Honeymoon दोबारा प्लान किया जा सकता है।”
एक तरफ 35 साल से बिना शादी के चल रहा रिश्ता, दूसरी तरफ अपनी पत्नी से दोबारा शादी करने की इच्छा और बीच में Anil Kapoor का शादी को लेकर खास नजरिया—शो का यह सेगमेंट रिश्तों और शादी पर एक दिलचस्प बातचीत लेकर आएगा।
‘India Ke Top 1% – The Anil Kapoor Show’ Star Plus और JioHotstar पर देखा जा सकता है।