Star Plus का अपकमिंग शो ‘Sayoneee’ अपने प्रोमो रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। सर्गुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस Dreamiyata Entertainment के बैनर तले बन रहा यह शो एक्ट्रेस रश्मि देसाई की लंबे समय बाद टीवी पर वापसी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में गौतम सिंह विग और जाह्नवी सोनी को इंट्रोड्यूस करते हुए नया प्रोमो रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
शो में जाह्नवी सोनी सांवली का किरदार निभा रही हैं। सांवली ने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा एक अनाथालय में बिताया है और वह मां के प्यार से वंचित रही है। हालांकि, जाह्नवी ने खुद इस तरह की परिस्थिति का सामना नहीं किया है, लेकिन उनकी एक करीबी दोस्त की जिंदगी ने उन्हें सांवली के किरदार को समझने में मदद की।
अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए जाह्नवी ने बताया कि उनकी एक करीबी दोस्त बिना मां के बड़ी हुई हैं। उनकी मौसी ने मां की तरह उनकी परवरिश की और जाह्नवी ने इस रिश्ते को बेहद करीब से देखा है। उन्होंने सोचा कि स्कूल जाने, परीक्षा देने और जिंदगी के अहम पलों में मां का साथ न होने पर उनकी दोस्त को कैसा महसूस होता होगा।
जाह्नवी के मुताबिक, समय के साथ उनकी दोस्त की मौसी उनकी मां जैसी बन गईं और उनका सबसे बड़ा इमोशनल सपोर्ट बनीं। एक्ट्रेस का मानना है कि अनाथालय में रहने वाले कई बच्चों को भी कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाता है, जिससे वे भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं और जो उनके लिए परिवार और अपनापन का एहसास बन जाता है।
जाह्नवी ने कहा कि इसी अनुभव ने उन्हें सांवली के किरदार और उसके अंदर मां के प्यार की चाहत को समझने में मदद की। किरदार की तैयारी के दौरान उन्होंने अपनी दोस्त के अनुभवों से मिली समझ को इस्तेमाल किया, जिससे वह सांवली की भावनाओं और एक मां के रूप में किसी अपने को पाने की उसकी इच्छा से जुड़ सकीं।
‘Sayoneee’ में रश्मि देसाई, जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह शो 23 सितंबर से शाम 7:30 बजे Star Plus और JioHotstar पर प्रसारित होगा।