एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला ने 42 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा। ‘कांटा लगा गर्ल’ और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। 42 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस का निधन हो गया उनकी मौत से परिवार और बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग़म का माहौल।

जानकारी के अनुसार शेफाली जरीवाला को कार्डियक अरेस्ट हुआ जिसके बाद उनके पति एक्टर पराग त्यागी उन्हें हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं शेफाली जरीवाला के इस दुनिया को अलविदा कहने पर हर कोई हैरान-परेशान है। एक्ट्रेस की मौत पर यकीन कर पाना हर किसी के लिए मुश्किल है। एक्ट्रेस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आना अभा बाकी है। इससे पहले देर रात पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच के लिए शेफाली की घर पहुंची थी।
शेफाली के निधन पर मुंबई पुलिस का कहना है- “उनका शव अंधेरी इलाके में उनके आवास पर मिला। मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी रात 1 बजे मिली थी। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।”