T24 KHABAR
Wednesday, Apr 1, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > हुस्न की मल्लिका, दर्द की देवी- ‘मधुबाला’ की अधूरी कहानी…
बॉलीवुड

हुस्न की मल्लिका, दर्द की देवी- ‘मधुबाला’ की अधूरी कहानी…

हुस्न की मल्लिका कहें या दिलों की रानी मधुबाला की कहानी हमें ये सिखाती है कि शोहरत के पीछे कई बार दर्द छुपा होता है...

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: July 2, 2025 3:28 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
collage of madhu
pc- social media
SHARE

सिनेमा की दुनिया में कई चेहरे आए और गए लेकिन कुछ चेहरे अमर हो जाते हैं। आज हम बात कर रहे हैं उस अभिनेत्री की, जिसे लोग सिर्फ खूबसूरत नहीं बल्कि खुदा की बनाई सबसे हसीन कृति कहते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मधुबाला की। लेकिन इस हुस्न के पीछे एक दर्द था, एक अधूरी मोहब्बत थी, और एक टूटा हुआ सपना… आइए, जानते हैं मधुबाला की जिंदगी की पूरी कहानी।

मधुबाला का असली नाम था मुमताज जहां बेगम देहलवी। 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में जन्मी मधुबाला का बचपन बेहद गरीबी में बीता। उनके पिता, अयातुल्ला खान, दिल्ली से मुंबई आए थे एक बेहतर जिंदगी की तलाश में। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद मुमताज, ‘बेबी मुमताज’ के नाम से जानी गईं। महज़ 9 साल की उम्र में उन्होंने अभिनय शुरू कर दिया था।

फिल्मी करियर की उड़ान-
साल 1947 की फिल्म नीलकमल में राज कपूर के साथ नायिका बनने के बाद मधुबाला का सितारा बुलंदियों पर पहुंचा। फिर आया 1949 में के. आसिफ की महल, जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। उनकी आंखों में जादू था, मुस्कान में कशिश थी और अदायगी में ऐसा दर्द कि दर्शक टूटकर उनसे मोहब्बत करने लगे।

मधुबाला और दिलीप कुमार की मोहब्बत-
मधुबाला की जिंदगी में दिलीप कुमार का नाम हमेशा के लिए दर्ज है। दोनों की मोहब्बत की कहानियां मशहूर थीं, लेकिन ये रिश्ता एक मुकदमा और पारिवारिक दबावों की वजह से कभी मुकम्मल न हो सका। मधुबाला का दिल टूटा लेकिन वो मुस्कुराती रहीं कैमरे के सामने भी और ज़िंदगी में भी।

मुगल-ए-आज़म और आखिरी दिन-
1960 की फिल्म मुगल-ए-आज़म में अनारकली का किरदार निभाकर मधुबाला ने सिनेमा इतिहास में खुद को अमर कर दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मधुबाला को दिल की गंभीर बीमारी थी? डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन वो कैमरे से मोहब्बत करती थीं और आख़िर तक करती रहीं।

अंत और विरासत-
मधुबाला की ज़िंदगी महज़ 36 साल की रही। 23 फरवरी 1969 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन उनका नाम, उनकी अदाएं, उनकी मुस्कान आज भी जिंदा हैं। उन्हें भारत की ‘Marilyn Monroe’ भी कहा गया। लेकिन सच तो ये है कि मधुबाला जैसी कोई और न थी, न है और न होगी।

हुस्न की मल्लिका कहें या दिलों की रानी मधुबाला की कहानी हमें ये सिखाती है कि शोहरत के पीछे कई बार दर्द छुपा होता है और जो सितारे हमें रौशनी देते हैं, वो खुद भी अंदर से जले होते हैं। मधुबाला हमेशा हमारी यादों में रहेंगी एक अधूरी मोहब्बत, एक अधूरी मुस्कान के साथ।

TAGGED:biographyBollywoodBollywood NewsDILIP KUMARFeaturedkishor kumarMADHUBALAT24 KHABART24 KHABAR IN HINDI NEWST24Khabartrending bollywoodबॉलीवुड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article AMIR REENA आमिर खान और रीना दत्ता की प्रेम कहानी- एक परफेक्शनिस्ट का “अधूरा इश्क़”
Next Article SQUID GAME 2 Squid Game 2: मौत का खेल फिर लौटा इस बार खिलाड़ी नहीं, शिकारी बना है प्लेयर 456!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

पॉडकास्ट में अपने साथ हुए फोटोशूट विवाद पर बात करतीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश
बॉलीवुडहोम

ऐश्वर्या राजेश का चौंकाने वाला खुलासा: करियर की शुरुआत से पहले फोटोशूट के नाम पर हुआ डरावना अनुभव

By
Priyanshu Kumari
बॉलीवुडमूवी रिव्यूवीडियो

Retro Review: “मुग़ल-ए-आज़म” सिनेमा का शाही इतिहास…

By
t24khabarmail@gmail.com
नोरा फतेही और संजय दत्त फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में परफॉर्म करते हुए, जिस पर सोशल मीडिया पर भारी विवाद हुआ।
बॉलीवुडहोम

नोरा फतेही के गाने पर बवाल, ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद में घिरी मंगली ने मांगी माफी, हटाया गया हिंदी वर्जन

By
t24khabarmail@gmail.com
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित और पति युगम गेरा के बीच सोशल मीडिया पर चल रहा विवाद
टेलीविजनहोम

‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, पति युगम गेरा की धमकी से बढ़ा विवाद

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?