Excel Entertainment के Co-founder और Producer Ritesh Sidhwani ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Mirzapur: The Movie’ को लेकर कई अहम बातें शेयर की हैं। Amazon MGM Studios और Excel Entertainment की यह फिल्म भारत की सबसे चर्चित OTT फ्रेंचाइजी में से एक ‘Mirzapur’ को पहली बार बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है।
फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसका काफी buzz बना हुआ है। वहीं teaser और trailer ने फैंस की excitement को और बढ़ा दिया है। हालांकि, एक OTT सीरीज को theatrical film में बदलना Ritesh Sidhwani के लिए आसान नहीं था।
एक इंटरव्यू के दौरान जब Ritesh से पूछा गया कि तीन सीजन की कहानी को करीब तीन घंटे की फिल्म में लाने के बाद थिएटर में ऐसा क्या देखने को मिलेगा, जो सीरीज में नहीं था, तो उन्होंने कहा कि यहां format को फिर से बदला जा रहा है।
Ritesh ने बताया कि आमतौर पर फिल्मों को series में बदलते हुए देखा गया है, लेकिन ‘Mirzapur’ को series से feature film में बदलना एक अलग तरह का experiment है। उनका कहना है कि ‘Mirzapur’ की loyal fan base को उनके पसंदीदा characters को एक नए theatrical experience में देखने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी Season 1 के बीच के एक untold chapter पर आधारित है। यह कहानी Season 1 के दो या तीन episodes के बीच की timeline से जुड़ी होगी। साथ ही फिल्म में Munna Bhaiya समेत उन कई पसंदीदा characters की वापसी होगी, जो Season 3 तक कहानी का हिस्सा नहीं रहे थे।
Ritesh के मुताबिक, सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि ऐसी कहानी बनाई जाए, जिससे आगे के seasons की narrative प्रभावित न हो। इसके साथ ही यह भी जरूरी था कि फिल्म सीरीज के तीन episodes को जोड़कर बनाई गई फिल्म जैसी न लगे।
उन्होंने कहा कि ‘Mirzapur: The Movie’ की अपनी beginning, middle और end होगी। फिल्म के लिए एक अलग midpoint, emotional journey और payoff तैयार किया गया है, ताकि दर्शक इसे एक complete story की तरह enjoy कर सकें और इसका असर आने वाले Season 4 पर भी न पड़े।
खास बात यह है कि Ritesh ने यह भी बताया कि जिन लोगों ने ‘Mirzapur’ का कोई season नहीं देखा है, वे भी फिल्म को समझकर और enjoy कर सकेंगे।
‘Mirzapur: The Movie’ को Gurmmeet Singh ने direct किया है, जबकि इसकी कहानी और screenplay Puneet Krishna ने लिखी है। फिल्म को Ritesh Sidhwani और Farhan Akhtar ने Excel Entertainment के banner तले produce किया है। Kassim Jagmagia और Vishal Ramchandani इसके co-producers हैं।
फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।