इस वीडियो ने फैंस का ध्यान खींचा है और सोशल मीडिया पर उनके इस कदम को लेकर चर्चा हो रही है। सपना और वीर ने साल 2020 में शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा था। कपल के दो बच्चे भी हैं।
हालांकि, शादी के छह साल बाद अब दोनों ने कथित तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हाल ही में NMF News को दिए एक इंटरव्यू में सपना ने तलाक फाइल करने की बात कन्फर्म की थी। अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, “जब सब अच्छा था, साथ थे। अब अच्छा नहीं है, तो साथ नहीं है।”
सपना ने यह भी कहा था कि उनकी शादी दो लोगों का रिश्ता था और उनके बीच क्या हुआ, यह सिर्फ वह और वीर ही जानते हैं। उन्होंने कहा कि किसी तीसरे व्यक्ति को उनके रिश्ते में दखल नहीं देना चाहिए और न ही इस बारे में अपनी राय बनानी चाहिए।
सपना चौधरी का टैटू हटवाने वाला वीडियो हुआ वायरल
अब तलाक फाइल करने की बात सामने आने के कुछ दिनों बाद सपना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह लेजर ट्रीटमेंट के जरिए अपनी कलाई पर बने वीर साहू के नाम का टैटू हटवाती नजर आ रही हैं। दोनों के अलग होने की खबर के तुरंत बाद यह वीडियो सामने आने से फैंस के बीच इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।
दिलचस्प बात यह है कि तलाक की खबर सामने आने से पहले भी सपना ने अपने टैटू हटवाने के बारे में बात की थी। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान टैटू को छिपाने में काफी समय लगता है। उन्होंने फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम करने की इच्छा भी जाहिर की थी। ऐसे में प्रोफेशनल तौर पर उनके लिए टैटू हटवाना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा।
फिलहाल, इस वायरल वीडियो को लेकर सपना की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
वीर साहू से अलग होने की खबरों के बीच टैटू हटवाने का उनका यह फैसला भी चर्चा का विषय बन गया है। अब फैंस इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनके इस कदम की वजह जानना चाहते हैं।