T24 KHABAR
Thursday, Nov 5, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > ओटीटी > Sunil Grover as Atal Bihari Vajpayee in Kapil Sharma Show
ओटीटीटेलीविजन

Sunil Grover as Atal Bihari Vajpayee in Kapil Sharma Show

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: November 5, 2026 7:36 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
Sunil Grover surprises fans with his Atal Bihari Vajpayee look in The Great Indian Kapil Show. Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti will also appear.
Sunil Grover impresses everyone with his Atal Bihari Vajpayee avatar in The Great Indian Kapil Show.
SHARE

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर अपनी शानदार एक्टिंग और मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों से लेकर OTT तक उन्होंने अलग-अलग किरदारों में अपनी प्रतिभा साबित की है। लेकिन जब भी वह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के मंच पर आते हैं, तो अपने अंदाज से महफिल लूट लेते हैं। इस बार भी सुनील ग्रोवर कुछ ऐसा ही करने वाले हैं। आने वाले एपिसोड में वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंदाज में नजर आएंगे। शो का नया प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है।

अटल बिहारी वाजपेयी के लुक में दिखे सुनील ग्रोवर

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इसमें सुनील ग्रोवर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंदाज में ‘सरल बिहारी वाजपेयी’ बनकर मंच पर एंट्री करते हैं। उनके लुक से लेकर चेहरे के हाव-भाव और बोलने के अंदाज तक में अटल जी की झलक देखने को मिलती है।

जैसे ही सुनील इस अवतार में मंच पर पहुंचते हैं, वहां मौजूद दर्शक हैरान रह जाते हैं। शो की जज अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी उन्हें देखते रह जाते हैं। सुनील की इस मिमिक्री ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसी भी मशहूर शख्सियत के अंदाज को अपने अभिनय में ढालने की खास कला रखते हैं।

इससे पहले भी सुनील ग्रोवर सलमान खान, आमिर खान, कपिल देव, गुलजार और कादर खान जैसे कई मशहूर लोगों की मिमिक्री कर चुके हैं।

पंकज त्रिपाठी ने सुनाया विकास दिव्यकीर्ति से पहली मुलाकात का किस्सा

इस शनिवार यानी 7 नवंबर को आने वाले एपिसोड में जाकिर खान, पंकज त्रिपाठी और विकास दिव्यकीर्ति मेहमान बनकर पहुंचेंगे। शो में तीनों अपने जीवन के अनुभव, संघर्ष और सफलता से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करेंगे।

प्रोमो में पंकज त्रिपाठी अपनी पुरानी यादों को ताजा करते नजर आते हैं। वह बताते हैं कि उनकी पहली मुलाकात विकास दिव्यकीर्ति से एक क्लासरूम में हुई थी। पंकज यह भी खुलासा करते हैं कि एक समय उनका सपना UPSC परीक्षा पास करने का था। वह सिनेमा में आने से पहले अपनी दूसरी महत्वाकांक्षाओं और विकास दिव्यकीर्ति के साथ अपने शुरुआती जुड़ाव के बारे में भी बात करेंगे।

जाकिर खान के जवाब पर छूटेगी हंसी

वहीं, शो में जाकिर खान के कुंवारे होने का मुद्दा भी उठेगा। इस पर वह अपने खास मजाकिया अंदाज में ऐसा जवाब देते हैं कि वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। दूसरी तरफ विकास दिव्यकीर्ति कॉमेडी और हास्य की कला पर अपनी राय रखते हैं। वह बताते हैं कि कॉमेडियन का IQ काफी तेज होता है। उनकी यह बात शो में एक दिलचस्प चर्चा को जन्म देती है।

कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी करेंगे मनोरंजन

इस एपिसोड में कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी अपनी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। दोनों अपने मजेदार अंदाज से मेहमानों के साथ हंसी-मजाक करेंगे।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 5 में इससे पहले करीना कपूर-सैफ अली खान, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत और ईशान खट्टर जैसे सितारे नजर आ चुके हैं। अब जाकिर खान, पंकज त्रिपाठी और विकास दिव्यकीर्ति की मौजूदगी में आने वाला एपिसोड काफी खास होने वाला है। वहीं, सुनील ग्रोवर का अटल बिहारी वाजपेयी वाला अंदाज इस एपिसोड का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकता है।

TAGGED:Atal Bihari VajpayeePankaj TripathiSunil GroverT24KhabarThe Great Indian Kapil ShowVikas DivyakirtiZakir Khan
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article Rajinikanth in his Tiger Muthuvel Pandian look from Jailer 2. Jailer 2 OTT Release Date: Rajinikanth Film Streaming on November 12
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

बॉलीवुड

VIDEO : ‘द राजा साब’ के टीजर के मौके पर प्रभास का लगा 40 फीट ऊंचा कटआउट, फैंस बोले- ‘बाहुबली जय हो’

By
t24khabarmail@gmail.com
टेलीविजनलाइफस्टाइलहोम

Shagun Sharma ने खुलासा किया कि उन्होंने शुरुआती दिनों में बिना makeup के TV shows किए: ‘I Didn’t Know How To Do Makeup’

By
t24khabarmail@gmail.com
Bigg Boss 20 की लाइव फीड में मैरी कॉम ने अपनी सफलता और संघर्ष पर बात की
ओटीटीटेलीविजनहोम

People think they made Mary, but they don’t know what I went through!” Mary Kom speaks out

By
t24khabarmail@gmail.com
Lock Upp शो में श्रेया अपनी ट्रॉफी जीतने के बाद भावुक नजर आती हुईं, साथ में शो के सफर की झलक।
ओटीटीहोम

Shivangi Joshi नहीं, Shreya ने मारी बाजी! Lock Upp की ट्रॉफी जीतने की खबरों से मचा हंगामा

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?