नई दिल्ली। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने ‘मिस वर्ल्ड 2025’ का क्राउन अपने नाम कर लिया। मिस वर्ल्ड 2024 रहीं क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपना ताज ओपल सुचाता को पहनाया। वहीं भारत की नंदिनी गुप्ता का मिस वर्ल्ड बनने का सपना टूट गया। नंदिनी गुप्ता बेहतरीन प्रदर्शन के साथ टॉप-20 तक पहुंचने में कामयाब रही थीं। लेकिन टॉप 8 से वो (Nandini Gupta) बाहर हो गई थीं।

स्टेज पर इमोशनल हो गईं ओपल सुचाता
दरअसल, 31 मई 2025 को हैदराबाद के HITEX कन्वेन्शन सेंटर में ‘मिस वर्ल्ड 2025’ का ग्रैंड फिनाले देर रात हुआ। ‘मिस वर्ल्ड 2025’ का क्राउन पहने सुचाता स्टेज पर इमोशनल हो गईं। सुचाता ने सभी का धन्यवाद करते हुए हाथ जोड़े। आंखों में आंसू लिए वो इस मोमेंटेको महसूस करती दिखीं। सिल्वर बॉडी फिटेड गाउन में ये बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
कौन हैं ओपल सुचाता चुआंगश्री?
सुचाता चुआंगश्री का जन्म 20 सितंबर 2003 में थाईलैंड में हुआ था। ये थाई मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटलहोल्डर भी रह चुकी हैं। मिस वर्ल्ड बनने वाली ये पहली थाई महिला हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए ये क्राउन जीता। इससे पहले ये ‘मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2024’ भी रह चुकी हैं। साथ ही सुचाता चुआंगश्री ने ‘मिस यूनिवर्स 2024’ में भी पार्टिसिपेट किया था। थाईलैंड को रिप्रिजेंट किया था। ये थर्ड रनरअप रही थीं।
भारत की नंदिनी गुप्ता हुईं टॉप 8 से बाहर
21 साल की नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। नंदिनी ने साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। इन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और पब्लिक स्पीकिंग में महारथ हासिल है। कई लीडिंग फैशन डिजाइनर्स के लिए ये रैंप वॉक कर चुकी हैं। नंदिनी कैंसर को लेकर जागरूकता से लेकर महिलाओं के सम्मान और उनके राइट्स के लिए लड़ती नजर आती हैं।बता दें कि बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स इस फिनाले का हिस्सा रहे। सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर, ‘मिस वर्ल्ड 2025’ फिनाले में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंचे थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवनाथ रेड्डी भी इस इवेंट थे। इस इवेंट में मानुषी छिल्लर, राणा दग्गुबाती, नम्रता शिरोडकर और चिरंजीवी जैसे स्टार्स शामिल हुए।
टॉप 4 में बनाई जगह
प्रतियोगिता के टॉप 4 में मार्टिनिक की ओरेली जो, इथोपिया की हासेट डेरेजे, पोलेंड की माजा क्लाज्दा और थाईलैंड की ओपल सुचाता जैसी प्रतियोगी शामिल हैं। लेकिन खिताब थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने अपने नाम किया।