T24 KHABAR
Wednesday, Feb 11, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > लाइफस्टाइल > भारत की इन खास साड़ियों को मिला हुआ है GI Tag, देश-विदेश में है खूब डिमांड
लाइफस्टाइल

भारत की इन खास साड़ियों को मिला हुआ है GI Tag, देश-विदेश में है खूब डिमांड

भौगोलिक संकेत (Geographical Indication - GI) टैग उन चीजों को दिया जाता है जो किसी खास क्षेत्र में बनते हैं और उस क्षेत्र की खास पहचान रखते हैं।

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: June 22, 2025 3:56 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
भारत की इन खास साड़ियों को मिला हुआ है GI Tag, देश-विदेश में है खूब डिमांड
भारत की इन खास साड़ियों को मिला हुआ है GI Tag, देश-विदेश में है खूब डिमांड
SHARE

नई दिल्ली : भारत की सांस्कृतिक विरासत में हैंडिक्राफ्ट की अपनी एक खास जगह है। इनमें साड़ियों का भी नाम शामिल है। ये न केवल भारतीय महिलाओं का पारंपरिक पहनावा है, बल्कि यह कला, इतिहास और स्थानीय परंपराओं का प्रतीक भी है। क्या आप जानते हैं कि कुछ साड़ियों को GI Tag भी मिला हुआ है?

भौगोलिक संकेत (Geographical Indication – GI) टैग उन चीजों को दिया जाता है जो किसी खास क्षेत्र में बनते हैं और उस क्षेत्र की खास पहचान रखते हैं। भारत की कई साड़ियां, जो देश-विदेशों में मशहूर हैं, को GI टैग मिला हुआ है। आइए जानें ऐसी ही कुछ साड़ियों के बारे में।

पटोला साड़ी (गुजरात)
पटोला साड़ी गुजरात के पाटन की मशहूर हाथ से बनी साड़ी है, जिसे “इकत” बुनाई तकनीक से बनाया जाता है। यह साड़ी रेशम के धागों से हाथ से बुनी जाती है और इसमें जटिल डिजाइन व रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। पटोला बुनाई की प्रक्रिया में बहुत ज्यादा समय लगता है और इसे बनाने में कई महीने लग जाते हैं। इसकी इन्हीं खासियतों के कारण 2013 में इसे GI टैग दिया गया।

बनारसी सिल्क साड़ी (उत्तर प्रदेश)
बनारसी सिल्क साड़ी भारत की सबसे लोकप्रिय साड़ियों में से एक है। यह वाराणसी (बनारस) में हाथ से बुनी जाती है और इसमें जरी (सोने-चांदी के धागे) का इस्तेमाल किया जाता है। बनारसी साड़ियों में मुगल और भारतीय डिजाइनों का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इसे 2009 में GI टैग मिला, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि केवल वाराणसी क्षेत्र में बनी साड़ियां ही “बनारसी सिल्क” कहलाएंगी।

कांजीवरम साड़ी (तमिलनाडु)
तमिलनाडु के कांचीपुरम में बनने वाली कांजीवरम साड़ी अपनी मजबूती, चमकदार रेशम और जटिल जरी के काम के लिए मशहूर है। इसे “साड़ियों की रानी” कहा जाता है। कांजीवरम साड़ियों में रेशम के साथ जरी का इस्तेमाल होता है और इनका डिजाइन दक्षिण भारतीय मंदिरों की वास्तुकला से प्रेरित होता है। 2005-06 में इसे GI टैग दिया गया।

टसर सिल्क साड़ी (बिहार)
टसर सिल्क एक नेचुरल सिल्क है जो जंगली रेशम के कीड़ों से मिलता होता है। यह साड़ी झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के आदिवासी क्षेत्रों में बनाई जाती है। इसे नॉन वायलेंट सिल्क भी कहा जाता है, क्योंकि इसे बनाने के लिए रेशम के कीड़ों को मारा नहीं जाता है। टसर सिल्क साड़ियां प्राकृतिक रंगों और मोटे बनावट के लिए जानी जाती हैं। 2009 में इसे GI टैग मिला, जिससे इसे संरक्षण मिला।

तंगेल साड़ी (पश्चिम बंगाल)
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान और नदिया जिलों में हाथ से बुनी गई तंगेल साड़ियों को भी GI Tag मिला हुआ है। ये साड़ियां हथकरघे से बनाई जाती हैं, जिनपर हाथ से बुनी बुटियां बनाई जाती हैं। इन पर जटिल डिजाइन, वाइब्रेंट रंग और बनावट इन्हें बेहद खास बनाती हैं। इस साड़ी को साल 2024 में GI Tag मिला।

TAGGED:abroadGI TagHealth Tipsindialot of demandsareesspecialT24 KHABART24 KHABAR IN HINDI NEWST24Khabarखास साड़ियांजीआई टैगभारतविदेश में डिमांड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article खेसारी और काजल का गाना ‘केवाड़ी में किल्ली’ मचा रहा धमाल, देखें ये सुपरहिट वीडियो खेसारी और काजल का गाना ‘केवाड़ी में किल्ली’ मचा रहा धमाल, देखें ये सुपरहिट वीडियो
Next Article टीवी के सबसे पसंदीदा शो “अनुपमा” के सेट पर लगी आग, स्टूडियो जलकर हुआ ख़ाक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

बॉलीवुड

ऐश्वर्या की डुप्लीकेट बुलाने पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, खुद की तारीफ में पढ़े कसीदे…ट्रोलर्स की लगाई क्लास

By
t24khabarmail@gmail.com
psychology
लाइफस्टाइल

“साइकोलॉजिस्ट” के पास जाना पागलपन नहीं – समझदारी है!

By
t24khabarmail@gmail.com
daya bhabhi
टेलीविजन

“तारक मेहता का उल्टा चश्मा” की दया भाभी 8 साल बाद नज़र आई, दो बच्चों की मां, पहचानना भी मुश्किल!

By
t24khabarmail@gmail.com
nikita luther
टेलीविजनवेब सीरीज

टीवी शो “The Traitors” की विनर बनीं निकिता लूथर आख़िरी कार्ड पलटा और जीत का ताज पहना…

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?