T24 KHABAR
Friday, Mar 20, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > नोरा फतेही के गाने पर बवाल, ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद में घिरी मंगली ने मांगी माफी, हटाया गया हिंदी वर्जन
बॉलीवुडहोम

नोरा फतेही के गाने पर बवाल, ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद में घिरी मंगली ने मांगी माफी, हटाया गया हिंदी वर्जन

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: March 19, 2026 12:54 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
नोरा फतेही और संजय दत्त फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में परफॉर्म करते हुए, जिस पर सोशल मीडिया पर भारी विवाद हुआ।
विवादों में घिरा नोरा फतेही का गाना, मंगली ने मांगी माफी
SHARE

बॉलीवुड की ग्लैमरस डांसर नोरा फतेही एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका डांस नहीं बल्कि विवाद है। फिल्म केडी: द डेविल का प्रमोशनल सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवाद में घिर गया। गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त की मौजूदगी ने इसे हाई-प्रोफाइल बना दिया, लेकिन इसके बोल और कोरियोग्राफी को लेकर लोगों नें नाराज़गी जताई है।

रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई यूजर्स ने इसे अश्लील, डबल मीनिंग और महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने वाला बताया। खासतौर पर हिंदी वर्जन के लिरिक्स को लेकर लोगों ने कड़ा विरोध जताया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ नामी चेहरे भी इसमें कूद पड़े। सिंगर अरमान मलिक ने इस गाने को कमर्शियल म्यूजिक के गिरते स्तर का उदाहरण बताते हुए अपनी नाराज़गी जाहिर की।

मामले ने जल्द ही कानूनी मोड़ भी ले लिया। गाने के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके अलावा शिकायतें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक पहुंचीं। शिकायतकर्ताओं ने गाने पर बैन लगाने और इससे जुड़े कलाकारों व निर्माताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बढ़ते विवाद और कानूनी दबाव के बीच फिल्म के मेकर्स को बड़ा कदम उठाना पड़ा। गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब सहित सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया। हालांकि, इसके अन्य भाषाओं, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम के वर्जन अभी भी उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को ऐसे कंटेंट पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

पूरे विवाद के बाद आखिरकार सिंगर मंगली ने सामने आकर माफी मांगी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बयान जारी करते हुए कहा कि वे दर्शकों की भावनाओं का पूरा सम्मान करती हैं और यदि इस गाने से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे इसके लिए दिल से माफी चाहती हैं। मंगली ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

अपने बयान में उन्होंने यह भी बताया कि टीम ने दर्शकों की आपत्तियों को गंभीरता से लिया है और गाने में जरूरी बदलाव किए गए हैं। उनके मुताबिक, गाने के बोलों को संशोधित कर दिया गया है और एक नया वर्जन जल्द ही रिलीज किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा नहीं दोहराई जाएगी।

मंगली ने इस दौरान म्यूजिक डायरेक्टर अर्जुन जन्या और पूरी टीम के सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। यह विवाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कंटेंट की सीमाओं और जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ चुकी है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि गाने का संशोधित वर्जन दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

TAGGED:Armaan Malik ReactionBollywood controversyBollywood NewsCBFC newsEntertainment NewsFeaturedHindi song controversyIndian music controversyKD The DevilMangliNora FatehiNora Fatehi SongSanjay DuttSarke Chunar Teri SarkeTrending Bollywood NewsViral song controversy
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article तेजस्वी प्रकाश अपने साथ हुए स्टॉकर वाले डरावने अनुभव को याद करते हुए, जब एक फैन उनके घर में घुस आया था। तेजस्वी प्रकाश का खुलासा: घर में घुस आया था स्टॉकर, करण कुंद्रा ने संभाला मामला
Next Article जापानी एनीमे निर्देशक त्सुतोमु शिबायामा, डोरेमॉन के क्रिएटिव मास्टरमाइंड, जिनके निधन से एनीमे इंडस्ट्री में शोक की लहर। ‘डोरेमॉन’ के जादू के मास्टर का अंत, दिग्गज डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा का 84 की उम्र में निधन, एनीमे जगत में शोक की लहर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

बॉलीवुड

Viral Video : आमिर खान ने मुंबई की सड़कों पर बनाया वड़ा पाव, यूजर्स बोले- फिल्म के प्रमोशन के लिए कुछ भी

By
t24khabarmail@gmail.com
टेलीविजन

Dipika Kakar Health Update : ICU से बाहर आईं दीपिका कक्कड़, पति शोएब ने बताई अब कैसी है तबीयत?

By
t24khabarmail@gmail.com
वेब सीरीज

नई Netflix स्पाई-थ्रिलर ‘सारे जहाँ से अच्छा’ : जासूसी, देशभक्ति और परमाणु खतरे की सटीक कहानी

By
t24khabarmail@gmail.com
जेल से रिहाई के बाद मीडिया से बात करते हुए राजपाल यादव, जेल में स्मोकिंग एरिया बनाने की मांग रखते हुए।
बॉलीवुडहोम

‘जेल में भी बने स्मोकिंग ज़ोन!’ रिहाई के बाद राजपाल यादव की अनोखी मांग, बोले , सिस्टम को सजा नहीं सुधार पर देना होगा जोर

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?