T24 KHABAR
Saturday, Feb 14, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > साउथ सिनेमा > पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘विलायथ बुद्धा’ को CBFC से मिला U/A सर्टिफिकेट, 21 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़!
साउथ सिनेमा

पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘विलायथ बुद्धा’ को CBFC से मिला U/A सर्टिफिकेट, 21 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़!

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: November 19, 2025 5:40 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
vilayath-buddha-new-getting-ready-to-release
विलायथ बुद्धा में पृथ्वीराज सुकुमारन
SHARE

‘विलायथ बुद्धा’ को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की सबसे चर्चित आगामी फिल्म ‘विलायथ बुद्धा’ आखिरकार रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने जयान नाम्बियार के निर्देशन में बनी इस एक्शन एंटरटेनर को U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है। खुद पृथ्वीराज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा, “Censored with U/A 16+. बुकिंग कल से शुरू!”

पृथ्वीराज का किरदार कैसा ?

फिल्म में पृथ्वीराज ‘डबल मोहन’ नाम के दमदार किरदार में नजर आएंगे। यह किरदार चंदन तस्करी के खेल में बड़ा नाम है और इलाके में उसे ‘कुट्टी वीरप्पन’ (छोटा वीरप्पन) कहा जाता है। हाल ही में रिलीज़ हुआ टीज़र फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है।‘विलायथ बुद्धा’ टीज़र में दिखाया गया है कि दो पुलिसवाले ‘डबल’ के बारे में बात कर रहे हैं। एक पुलिसकर्मी बताता है कि चंदन की तस्करी का सारा कारोबार इसी ‘डबल’ यानी मोहन के जरिए होता है। वह उसे ‘कुट्टी वीरप्पन’ का खिताब देता है। इसके बाद पृथ्वीराज का किरदार स्क्रीन पर आता है – बिंदास, बेबाक और पुलिस वालों की भी परवाह न करने वाला। जब एक पुलिसवाला उसे धमकाता है और कहता है, “तू कौन है? पुष्पा?”, तो डबल मोहन मुस्कुराते हुए जवाब देता है, “वो तो इंटरनेशनल है, मैं तो सिर्फ लोकल हूँ!” यह डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

एक्शन के साथ रोमांस भी

टीज़र में रोमांस का तड़का भी है। मोहन की गर्लफ्रेंड उसका पूरा साथ देती नजर आती है। अंत में बड़े-बड़े ताकतवर लोग उसे चेतावनी देते हैं कि वह अभी उनके लेवल तक नहीं पहुंचा, लेकिन डबल मोहन आत्मविश्वास से भरपूर जवाब देता है कि उसने इतने तूफान देखे हैं कि अब कोई उसे हल्के में न ले।

कहानी में कितना दम ?

संदीप सेनन और ए वी अनूप के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म जी आर इंदुगोपन और राजेश पिन्नदान की कहानी पर आधारित है। तकनीकी रूप से भी फिल्म बेहद मजबूत है। सिनेमाटोग्राफी अरविंद एस कश्यप और रेनाडाइव ने की है, जबकि मशहूर कंपोजर जेक्स बिजॉय ने संगीत दिया है। एडिटिंग श्रीजित सरंग के जिम्मे है, आर्ट डायरेक्शन जितू सेबेस्टियन ने किया है। एक्शन सीन्स को राजशेखर, कलाई किंग्सन, सुप्रीम सुंदर और महेश मैथ्यू ने कोरियोग्राफ किया है।

पृथ्वीराज सुकुमारन का मलयालम फिल्मों में असर

पृथ्वीराज सुकुमारन पिछले काफी समय से मलयालम सिनेमा में एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में दे रहे हैं। ‘आदुजीवीथम’ (द गोट लाइफ) के बाद फैंस को ‘विलायथ बुद्धा’ से बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म में उनका मैसिव लुक और पावरफुल डायलॉग डिलीवरी पहले ही फैंस को दीवाना बना चुकी है।

21 नवंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही ‘विलायथ बुद्धा’ के लिए एडवांस बुकिंग कल से शुरू हो रही है। अगर आप पृथ्वीराज के फैन हैं या एक्शन, ड्रामा और रोमांस का परफेक्ट मिश्रण देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट रहेगी।

TAGGED:IndianCinemaMalayalamCinemaprithvirajsukumaranSouthCinema
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article web series releasing this week OTT releases this week: ‘द फैमिली मैन 3’ से लेकर ‘होमबाउंड’ तक, इस हफ्ते होने वाली है धांसू सीरीज और फिल्मों की बारिश
Next Article अली अब्बास ज़फ़र की नई YRF एक्शन फिल्म में अहान पांडे और ऐश्वर्य ठाकरे के बीच होने वाली तीव्र भिड़ंत का सिनेमैटिक पोस्टर, गहरे रंगों में एक्शन भरपूर माहौल के साथ। अली अब्बास ज़फ़र की नई YRF एक्शन फिल्म: अहान पांडे और ऐश्वर्य ठाकरे के बीच होने जा रही है जबरदस्त भिड़ंत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

thug life
बॉलीवुडसाउथ सिनेमा

“कमल हासन: साउथ का ‘विश्वनाथ’, सिनेमा से लेकर सियासत तक का सफर”

By
t24khabarmail@gmail.com
साउथ सिनेमा

रजनीकांत के 50 साल पूरे, AI‑वीएफएक्स का जादू और सुपरस्टार कैमेओ के बीच कहानी रह गई पीछे

By
t24khabarmail@gmail.com
इंटरव्यू

कंगना रनौत बोलीं – झांसी की रानी का किरदार निभाना मेरे लिए पुनर्जन्म जैसा था

By
t24khabarmail@gmail.com
विजयलक्ष्मी वदलापति
बॉलीवुडसाउथ सिनेमा

चमकते करियर से रहस्यमयी अंत तक- साउथ की सुपरस्टार विजयलक्ष्मी की अधूरी कहानी…

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?