अयोध्या। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार (25 मई ) को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन के बाद विराट और अनुष्का ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। जब विराट कोहली वहां पहुंचे, तो मंदिर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। विराट कोहली ने लड्डू और फूलों की माला हनुमान जी को चढ़ाई और भगवान का आशीर्वाद लिया।
भक्ति में डूबे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
हनुमानगढ़ी मंदिर पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को देखने के लिए भारी भीड़ उमड पड़ी। प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं अनुष्का शर्मा को पिंक कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है। उन्होंने सिर पर पल्लू लिए दर्शन किए। वहीं विराट कोहली व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखें। दोनों भगवान की भक्ति में डूबे नजर आए।
वृंदावन भी गए थे विराट-अनुष्का
इससे पहले 13 मई को विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे थे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया था। आपको बता दें कि विराट ने 12 मई, 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।
आरसीबी की प्लेऑफ में एंट्री
विराट कोहली आईपीएल 2025 में आरसीबी की तरफ से खेल रहे हैं। आरसीबी की प्लेऑफ में एंट्री हो गई है। साथी ही आईपीएल ट्रॉफी जीतने की उम्मीद बढ़ गयी है। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मैच लखनऊ में 27 मई को खेला जाएगा। आरसीबी का ये मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा।