Banijay Asia ने अपने चर्चित रियलिटी शो ‘Rise And Fall’ के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है। शो का नया सीजन Prime Video और MX Player by Prime Video ऐप पर स्ट्रीम होगा। खास बात यह है कि दिग्गज भारतीय क्रिकेटर Virender Sehwag इस सीजन से अपना OTT होस्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं।
यूके में Studio Lambert द्वारा बनाए गए इस फॉर्मेट को Banijay Asia ने भारतीय दर्शकों के लिए तैयार किया है। शो के पहले सीजन में पैसा, पावर और इंसानी व्यवहार से जुड़ा अनोखा कॉन्सेप्ट देखने को मिला था। अब दूसरे सीजन में यह खेल और भी ज्यादा ट्विस्ट और स्ट्रैटेजी के साथ लौटने वाला है।
‘Rise And Fall’ Season 2 में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे। सभी कंटेस्टेंट्स को दो अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा जाएगा-‘Rulers’ और ‘Workers’। Rulers आलीशान पेंटहाउस में रहेंगे, जबकि Workers को बेसमेंट में रहकर कड़ी मेहनत करनी होगी।
शो में कंटेस्टेंट्स को बदलते समीकरणों, नई रणनीतियों और अचानक आने वाले ट्विस्ट्स का सामना करना पड़ेगा। गेम में एक फैसला किसी भी समय खिलाड़ी की स्थिति बदल सकता है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के लिए सिर्फ टॉप पर पहुंचना ही नहीं, बल्कि अपनी पोजिशन बनाए रखना भी बड़ी चुनौती होगी।
Banijay Asia के Founder और Group CEO Deepak Dhar ने शो की वापसी पर कहा कि पहले सीजन को मिले शानदार रिस्पॉन्स ने इस अनोखे फॉर्मेट की ताकत को साबित किया। उनके मुताबिक, दूसरे सीजन में नए चेहरे, नए समीकरण और पहले से ज्यादा बड़े दांव देखने को मिलेंगे।
वहीं, Virender Sehwag शो के होस्ट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने क्रिकेट से तुलना करते हुए कहा कि कोई भी मैच आखिरी गेंद से पहले नहीं जीता जाता और ‘Rise And Fall Season 2’ भी इसी तरह अनिश्चितताओं से भरा है।
Sehwag के मुताबिक, इस गेम में सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ ऊपर पहुंचना नहीं बल्कि वहां टिके रहना है। कंटेस्टेंट्स को यह समझना होगा कि कब अटैक करना है, कब डिफेंड करना है और कब गेम को खुद से पहले पढ़ना है। पैसा, रणनीति और बदलते रिश्तों के बीच खिलाड़ियों के लिए किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
Prime Video India के AVOD Content के Director और Head Amogh Dusad ने कहा कि पहले सीजन को दर्शकों से मिले प्यार के बाद इस पावर गेम को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे सीजन में नई पर्सनैलिटीज के साथ ऐसा फॉर्मेट देखने को मिलेगा, जहां पावर लगातार बदलती रहेगी और हर फैसले का असर गेम पर पड़ेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि Virender Sehwag की एंट्री शो में नई एनर्जी लेकर आएगी। उनकी ह्यूमर, स्पॉन्टेनिटी और बेबाक अंदाज उन्हें इस गेम के लिए एक दिलचस्प होस्ट बनाता है।
‘Rise And Fall’ Season 2 जल्द ही Prime Video और नए नाम के साथ MX Player by Prime Video Android ऐप पर मुफ्त में स्ट्रीम होगा।