T24 KHABAR
Thursday, Feb 12, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > “जब शूटिंग के दौरान अमरीश पुरी खो बैठे थे अपनी याददाश्त- बॉलीवुड का अनसुना किस्सा!”
बॉलीवुड

“जब शूटिंग के दौरान अमरीश पुरी खो बैठे थे अपनी याददाश्त- बॉलीवुड का अनसुना किस्सा!”

डायरेक्टर से पूछा- "मैं कौन हूं यहां क्या कर रहा हूं?’ पूरे सेट पर सन्नाटा छा गया....

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: June 29, 2025 2:56 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
COLLAGE AMRISH PURI
pc_sociaal media
SHARE

बॉलीवुड में कई सितारे अपने अभिनय से अमर हो गए लेकिन कुछ किस्से ऐसे भी हैं जो पर्दे के पीछे छुप जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही दिग्गज कलाकार की कहानी सुनाने जा रहे हैं जिन्होंने ‘मोगैंबो’ बनकर सबको डराया लेकिन एक दिन वो खुद भूल गए कि वो कौन हैं? जी हां, हम बात कर रहे हैं अमरीश पुरी की जब एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वो अपनी याददाश्त खो बैठे थे। क्या था वो दिन? कैसे हुआ ये सब? चलिए जानते हैं इस रिपोर्ट में।

pc- social media

“बॉलीवुड के सबसे खतरनाक खलनायक एक रौबदार आवाज़ और दमदार अदाकारी का दूसरा नाम अमरीश पुरी है। ‘मोगैंबो खुश हुआ’ से लेकर ‘ठाकुर दुर्जन सिंह’ तक, अमरीश पुरी ने हर किरदार में जान डाल दी। दौर था 90 के मध्य दशक का जब अजय देवगन के साथ अमरीश पुरी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान झरने से बहार निकलने का सीन शूट कर रहे थे। जिसके बाद अचानक से उन्हें मेमोरी लॉस हो गया। शूटिंग के दौरान सब कुछ सामान्य था लेकिन सीन के बाद अमरीश पुरी चुपचाप एक कोने में जा बैठे। किसी ने सोचा थक गए होंगे लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने डायरेक्टर से पूछा- “मैं कौन हूं यहां क्या कर रहा हूं?’ पूरे सेट पर सन्नाटा छा गया।

अमरीश पुरी को ना फिल्म याद थी ना किरदार और ना ही ये कि वो एक अभिनेता हैं। दरअसल उन्हें Temporary Memory Loss हो गया था। “ये एक किस्म का neurological episode होता है, जिसमें दिमाग अचानक कुछ समय के लिए पुरानी जानकारी access नहीं कर पाता। थकावट, स्ट्रेस या किसी अंदरूनी हेल्थ इशू की वजह से ऐसा हो सकता है।”

amrish puri

काजोल ने मैशेबल इंडिया को इंटरव्यू के दौरान बताया कि अमरीश पुरी की याददाश्त वापस आने में लगभग 3 घंटे लग गए थे। काजोल कहती है भले ही ये सब चीज़ें मज़ाक में लेकर लोग हंस दें लेकिन ये एक बहुत सीरियस मुद्दा है। काजोल ने बताया कि कुछ-कुछ होता है फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी जब वह कुछ समय के लिए अपनी याददाश्त को खो देती हैं। डॉक्टर्स ने अमरीश पुरी को कुछ हफ्तों का ब्रेक लेने को कहा लेकिन अमरीश पुरी तो वही इंसान थे जो रोज़ सुबह 6 बजे उठकर शूट पर पहुंच जाते थे। कुछ ही दिनों में वो फिर से कैमरे के सामने खड़े थे उतने ही मजबूत, उतने ही गंभीर।

आज जब हम अमरीश पुरी को याद करते हैं तो उनके किरदारों की गूंज आज भी सुनाई देती है। लेकिन उनके जीवन के ये अनसुने पल हमें याद दिलाते हैं कि पर्दे के पीछे एक कलाकार भी इंसान होता है। जो दर्द, तनाव और थकान से जूझता है फिर भी मुस्कुराते हुए लौट आता है सिर्फ़ अपने दर्शकों के लिए। फिल्मी दुनिया की ऐसी और अनसुनी कहानियों के लिए बने रहिए T24Khabar के साथ.

TAGGED:amrish puriamrish puri memory lossBollywoodbollywood kahaniBollywood NewsFeaturedmemory lossmogamboT24 KHABART24 KHABAR IN HINDI NEWST24Khabarबॉलीवुड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article traitors ‘The Traitors’: कौन बनेगा इस दिमागी गेम का असली मास्टरमाइंड?
Next Article Gunbir Singh Sidhu Sardar Ji 3 ke Co-Producer बोलें नहीं करूंगा किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम…
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

लाइफस्टाइल

स्लो लाइफस्टाइल- तेज़ दुनिया में धीमे चलने की ताकत…

By
t24khabarmail@gmail.com
sholay starcast collage
मूवी रिव्यू

रेट्रो रिव्यू: जब फिल्म नहीं एक युग बन गई थी… “शोले”

By
t24khabarmail@gmail.com
बॉलीवुड

Mithun Chakraborty Birthday : वो दौर…जब एक साथ 33 फिल्में हुई थीं फ्लॉप, जानिए मिथुन के जन्मदिन पर अनसुने किस्से

By
t24khabarmail@gmail.com
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम मुस्कुरा रहे हैं, खुशखबरी साझा करते हुए।
बॉलीवुड

सालगिरह की खुशखबरी: रणदीप और लिन बनने वाले हैं माता-पिता!

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?