Mohsin Khan ने अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ शादी कर ली है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले मोहसिन खान ने अपनी शादी की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर सामने आते ही फैंस ने कपल को शादी की बधाइयां देनी शुरू कर दीं।
मोहसिन खान ने शेयर की शादी की तस्वीर
मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की एक ड्रीमी तस्वीर शेयर की है। फोटो में अभिनेता अपनी दुल्हन तमन्ना के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। खास मौके के लिए मोहसिन ने व्हाइट टक्सीडो पहना, जबकि तमन्ना पीच कलर के अनारकली सूट और मैचिंग स्कर्ट में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
तस्वीर शेयर करते हुए मोहसिन ने लिखा, “The day, MashaAllah.” इसके साथ उन्होंने हमजा मलिक और जैन जोहैब के गाने ‘Alfaz’ को पोस्ट में ऐड किया।
शादी समारोह से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में मोहसिन और तमन्ना शाहरुख खान की फिल्म ‘Ra.One’ के पॉपुलर गाने ‘Chammak Challo’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में दोनों ‘Dilwale’ के गाने ‘Janam Janam’ पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं मोहसिन खान
मोहसिन खान को टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका के किरदार के लिए खास तौर पर जाना जाता है। उन्होंने साल 2014 में ‘Love by Chance’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह ‘Nisha Aur Uske Cousins’ और ‘Dream Girl’ जैसे शोज में नजर आए।
हालांकि, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शिवांगी जोशी के साथ उनकी जोड़ी ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई। शो में उनकी और नायरा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। कार्तिक के किरदार ने मोहसिन को टीवी इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर्स में शामिल कर दिया और उन्हें कई अवॉर्ड्स और नॉमिनेशन भी मिले।
मोहसिन खान ने साल 2021 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वह वेब सीरीज ‘Jab Mila Tu’ में ईशा सिंह के साथ नजर आए।
मोहसिन ने इसी साल अगस्त में तमन्ना के साथ अपनी सगाई का ऐलान किया था। अब शादी के बाद दोनों ने अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है। फैंस सोशल मीडिया पर कपल को लगातार शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।