T24 KHABAR
Saturday, Oct 3, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > टेलीविजन > बॉक्स ऑफिस पर बप्पा का असर: ‘कुली’ की कमाई में उछाल, ‘वॉर 2’ की रफ्तार धीमी, ‘महावतार नरसिम्हा’ ने फिर किया चौंकाने वाला प्रदर्शन
टेलीविजन

बॉक्स ऑफिस पर बप्पा का असर: ‘कुली’ की कमाई में उछाल, ‘वॉर 2’ की रफ्तार धीमी, ‘महावतार नरसिम्हा’ ने फिर किया चौंकाने वाला प्रदर्शन

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: August 28, 2025 2:05 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
रजनीकांत की 'कुली', ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' और 'महावतार नरसिम्हा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गणेश चतुर्थी का असर
कुली, वॉर 2 और महावतार नरसिम्हा की कमाई में उतार-चढ़ाव
SHARE

गणेश चतुर्थी की छुट्टी का असर सिनेमाघरों में साफ देखा गया। जहां एक ओर रजनीकांत की एक्शन फिल्म ‘कुली’ को अच्छी ग्रोथ मिली वहीं ‘वॉर 2’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली। हैरानी की बात यह है कि रिलीज के पांचवें हफ्ते में चल रही ‘महावतार नरसिम्हा’ अभी भी टिके हुए है और शानदार प्रदर्शन कर रही है। आइए नज़र डालते हैं बुधवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर-

‘कुली’: दूसरे हफ्ते में भी रही बरकरार

रजनीकांत की गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन पर आई फिल्म ‘कुली’ ने दर्शकों को खूब लुभाया है। बुधवार को फिल्म ने 5.56 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जो मंगलवार के 3.65 करोड़ रुपए से कहीं ज्यादा है। यह उछाल गणेश चतुर्थी की छुट्टी का नतीजा माना जा रहा है। रिलीज के 14 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 269.81 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

‘वॉर 2’: पहले सप्ताह के बाद गिरती रफ्तार

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी से सजी ‘वॉर 2’ ने ओपनिंग सप्ताह में तो अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे सप्ताह में इसकी रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। मंगलवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो बुधवार को घटकर 2.50 करोड़ रुपए रह गई। इस तरह फिल्म का 14 दिनों का कुल कलेक्शन अब तक 229.75 करोड़ रुपए ही हो पाया है।

‘कुली’ बनी ‘वॉर 2’ पर भारी

दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज़ हुई थीं, लेकिन कलेक्शन के आंकड़े बताते हैं कि ‘कुली’, ‘वॉर 2’ पर हर हफ्ते भारी पड़ी है। पहले हफ्ते में जहां ‘कुली’ ने 229.65 करोड़ की कमाई की, वहीं ‘वॉर 2’ 204.25 करोड़ रुपए ही बटोर सकी। दूसरे हफ्ते की शुरुआत से अब तक भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

‘महावतार नरसिम्हा’: 34वें दिन भी बना रहा चर्चा का विषय

बड़े बजट और बड़े स्टार्स के मुकाबले में बनी धार्मिक और अध्यात्मिक फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार सरप्राइज दे रही है। रिलीज के 34वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया जबकि मंगलवार को इसका कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपए था। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 237.10 करोड़ रुपए पहुंच गया है जो इस श्रेणी की फिल्मों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

किसका रहा पलड़ा भारी?

जहां एक ओर ‘कुली’ का क्रेज अभी भी बरकरार है और ‘वॉर 2’ थोड़ी कमजोर होती नजर आ रही है वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ की लंबी पारी सबको चौंका रही है। आने वाले दिनों में वीकेंड के कलेक्शन यह तय करेंगे कि क्या ‘कुली’ 300 करोड़ क्लब में शामिल होगी या ‘महावतार नरसिम्हा’ नए रिकॉर्ड बनाएगी।

TAGGED:Bollywoodbollywood khabarHrithik Roshan War 2latestMahavatar Narasimha movieRajinikanth new movietrendingWar 2 box office collection
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article सोनू सूद, भारती सिंह और अंकिता लोखंडे सहित बॉलीवुड सितारों ने गणेश चतुर्थी पर घर में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की सोनू सूद से लेकर भारती सिंह तक गणेश चतुर्थी पर कई सितारों ने बप्पा का किया स्वागत
Next Article द बंगाल फाइल्स फिल्म में महात्मा गांधी के किरदार में अनुपम खेर ‘द बंगाल फाइल्स’ में महात्मा गांधी की भूमिका निभाएंगे अनुपम खेर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

एक्ट्रेस और राइटर गुलफाम खान डिजिटल पेमेंट और UPI पर बात करते हुए
televisionटेलीविजन

“Physical currency makes you realise how much you’re spending”: Gulfam Khan Hussain on digital payments and MDR

By
t24khabarmail@gmail.com
Bigg Boss 20 में माही और अमन काजी के गेम और व्यवहार पर चर्चा करते हुए।
televisionओटीटीटेलीविजन

Bigg Boss 20: Aman and Mahhi Discuss Qazi as Equations Inside the House Shift

By
t24khabarmail@gmail.com
पति सुमित सूरी के साथ सुरभि ज्योति, बेबी शूज़ के जरिए प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट करती हुई, जून 2026 में मां बनने की खुशखबरी साझा करते हुए।
टेलीविजनहोम

सुरभि ज्योति के घर गूंजेगी किलकारी, जून में आने वाला है नन्हा मेहमान

By
t24khabarmail@gmail.com
Dhurandhar
बॉलीवुड

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 250 करोड़ कमाने पर भी फ्लॉप कहलाएगी रणवीर सिंह की Dhurandhar! हिट होने के लिए चाहिए 500 करोड़+

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?