Bigg Boss 20 के घर में जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के संभावित फाइनलिस्ट और विनर को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है। इस बीच Bigg Boss के एक्स-कंटेस्टेंट और कंटेंट क्रिएटर अभिषेक मल्हान उर्फ Fukra Insaan ने शो के एक कंटेस्टेंट के गेम पर अपनी राय शेयर की है। अभिषेक ने रैपर YUNG DSA के गेम की जमकर तारीफ की और उन्हें इस सीजन का संभावित विनर बताया।
शो के मौजूदा सीजन और कंटेस्टेंट्स के गेमप्ले पर बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि अलग-अलग लोग काजी और स्काउट जैसे नामों को विनर के तौर पर देख रहे हैं, लेकिन YUNG DSA का गेम उन्हें खास तौर पर प्रभावित कर रहा है।
अभिषेक ने कहा, “Someone is saying Qazi will win, someone is saying Scout will win, but this guy who is playing the game, YUNG DSA, this is my personal feeling that YUNG DSA he is playing just fab. Nobody can say that he is not playing good or he is being disrespectful. When he came at first, we all thought who is he, copying MC Stan, but this guy turned out to be an absolute fire and I strongly feel that YUNG DSA can win Bigg Boss 20.”
सलमान खान ने सुलझाया YUNG DSA और Mahhi Vij का मामला
हाल ही में Weekend Ka Vaar में सलमान खान ने YUNG DSA और Mahhi Vij के बीच चल रहे मतभेद को लेकर दोनों से बात की। सलमान की बातचीत के बाद दोनों ने अपनी दोस्ती को लेकर चीजें साफ कीं और एक-दूसरे से सुलह की। दोनों की यह बॉन्डिंग फैंस को भी काफी पसंद आई।
Bigg Boss 20 में YUNG DSA का बढ़ता क्रेज
YUNG DSA Bigg Boss 20 के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक बन गए हैं। शो में रहते हुए वह इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले शो के पहले कंटेस्टेंट बने। सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता देखने को मिल रही है, जहां फैंस और दर्शक उनके गेमप्ले, पर्सनैलिटी और शो में अब तक के सफर को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं।
पुणे के रैपर YUNG DSA अपने म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं और फिलहाल Bigg Boss 20 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो में उनका सफर लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।