सलमान खान ने हाल ही में Bigg Boss 20 के Weekend Ka Vaar में सोशल मीडिया ट्रोलिंग, बॉडी शेमिंग और पपराजी कल्चर पर खुलकर बात की। सलमान के इन कमेंट्स के बाद कई सेलेब्स ने उनका समर्थन किया। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने भी सलमान के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की।
सलमान खान के समर्थन में रोहित शेट्टी
रविवार को रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सलमान अपनी शर्ट उतारते हुए उन लोगों को जवाब देते नजर आए, जिन्होंने उनके लुक को लेकर उन्हें ट्रोल किया था और उन्हें ‘बूढ़ा’ कहा था।
वीडियो शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, “Only unconditional prem for him. Dear trollers, it’s done bro.”
रोहित शेट्टी के अलावा फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने भी सलमान के कमेंट्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सलमान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “Respect…you made the most important points on social media etiquette, behaviour, trolls & paps and the people who follow n encourage such behaviour. Aur jab bhai bolta hai toh uske baad koi nahin bol sakta.”
Bigg Boss 20 में क्या बोले सलमान खान?
Weekend Ka Vaar के दौरान सलमान खान ने सोशल मीडिया पर सेलेब्स के लुक को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। लोग उन्हें ‘बूढ़ा’ कहने के साथ-साथ उनके गंजेपन को लेकर भी कमेंट करते हैं।
सलमान ने कैटरीना कैफ को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना सामान्य है और जब कैटरीना फिल्मों में वापसी करेंगी तो वह दोबारा फिट हो जाएंगी। सलमान ने यह भी कहा कि उन्हें फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिताने देना चाहिए।
एक्टर ने उन ट्रोल्स पर भी निशाना साधा, जो दूसरों को नीचा दिखाकर पैसे कमाते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को ‘parasites’ कहा। सलमान ने पपराजी कल्चर पर भी बात की और महिला कलाकारों की असहज तस्वीरें लेने वाले फोटोग्राफर्स की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला असहज महसूस करती है तो उसे फोटोग्राफर को थप्पड़ मार देना चाहिए।
सलमान ने सोशल मीडिया पर एक्टर्स को गालियां देने वालों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि किसी फिल्म के फ्लॉप होने से किसी कलाकार का पूरा करियर तय नहीं होना चाहिए, क्योंकि कलाकार हर प्रोजेक्ट में दर्शकों के मनोरंजन के लिए मेहनत करते हैं।
Bigg Boss 20 को JioHotstar और Colors TV पर देखा जा सकता है।