संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है, जिसमें रणबीर कपूर का दमदार और बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिल रहा है।
फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर का अंदाज काफी स्ट्राइकिंग नजर आ रहा है। उनके लुक में एक अलग तरह का रुतबा और जुनून दिखाई दे रहा है। पोस्टर में संजय लीला भंसाली की खास भव्यता और डिटेलिंग भी साफ नजर आती है।
रणबीर इस फिल्म में एक नए अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। पोस्टर के साथ इस्तेमाल किया गया बैकग्राउंड म्यूजिक भी इसके विजुअल्स को और प्रभावी बनाता है। फिल्म के फर्स्ट लुक ने रिलीज से पहले ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून!” साथ ही बताया कि संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी दुनियाभर में रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली की फिल्म होने के चलते इसके विजुअल ट्रीटमेंट और कहानी को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।