COLORS के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में अब फिनाले की रेस और भी रोमांचक हो गई है। इस वीकेंड शो के 8 कंटेस्टेंट्स पहले टिकट टू फिनाले हासिल करने के लिए खतरनाक स्टंट का सामना करेंगे। इनमें ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी, रित्विक धनजानी, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, अविनाश मिश्रा, रुहानिका धवन, करण वाही और रुबीना दिलैक शामिल हैं।
इन कंटेस्टेंट्स में से एक खिलाड़ी सीजन का पहला फाइनलिस्ट बनेगा, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट का सफर ट्रॉफी की रेस से खत्म हो जाएगा। शो के होस्ट रोहित शेट्टी एक बार फिर कंटेस्टेंट्स को उनके डर से आगे जाने की चुनौती देते नजर आएंगे।
आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को कार ब्लास्ट, सांप जैसे रेंगने वाले जीवों, चलती ट्रकों और पानी से जुड़े मुश्किल स्टंट्स का सामना करना होगा। हर स्टंट के साथ कंटेस्टेंट्स की हिम्मत, धैर्य और सहनशक्ति की परीक्षा होगी।
फिनाले अब ज्यादा दूर नहीं है, ऐसे में किसी भी कंटेस्टेंट के लिए एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ रहा है, दोस्ती की जगह कॉम्पिटिशन लेता जा रहा है और हर खिलाड़ी पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ रहा है।
फरहाना भट्ट ने अपनी जर्नी को लेकर कहा कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ ने उन्हें यह समझने में मदद की कि उनका दिमाग उनके शरीर को कितनी दूर तक पुश कर सकता है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें स्पीड, फिजिकल थकान और चोट लगने का डर था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने डर से समझौता करना बंद किया और अपना बेस्ट देने पर ध्यान दिया।
वहीं अविनाश मिश्रा ने कहा कि इस शो ने उन्हें सिर्फ एक अच्छे दिखने वाले टीवी एक्टर की छवि से आगे खुद को साबित करने का मौका दिया। उनके मुताबिक, यहां लुक्स या पॉपुलैरिटी नहीं बल्कि परफॉर्मेंस मायने रखती है। उन्होंने स्विफ्ट शील्ड जैकेट जीतने को भी अपनी जर्नी का खास पल बताया।
अब देखना होगा कि इन 8 खिलाड़ियों में से कौन पहला टिकट टू फिनाले हासिल करता है और किस कंटेस्टेंट का सफर यहीं खत्म हो जाता है।
‘खतरों के खिलाड़ी’ हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे COLORS और JioHotstar पर प्रसारित होता है।