T24 KHABAR
Sunday, May 17, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए बढ़ाया हाथ, कहा ‘यह मदद नहीं, बल्कि सम्मान है’
बॉलीवुडहोम

सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए बढ़ाया हाथ, कहा ‘यह मदद नहीं, बल्कि सम्मान है’

Priyanshu Kumari
Last updated: February 10, 2026 3:48 pm
Priyanshu Kumari
Share
सोनू सूद और राजपाल यादव का फोटो, सोनू सूद राजपाल यादव की मदद करते हुए, बॉलीवुड इंडस्ट्री में समर्थन का प्रतीक
सोनू सूद ने तिहाड़ जेल में फंसे राजपाल यादव की मदद का हाथ बढ़ाया, कहा – यह दान नहीं, सम्मान है।
SHARE

बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुश्किल समय में एक कलाकार के लिए समर्थन कितना अहम है, इसका उदाहरण फिर सामने आया है। चेक बाउंस मामले में फंसे अभिनेता राजपाल यादव के लिए बॉलीवुड के रियल हीरो सोनू सूद ने मदद का हाथ बढ़ाया है। तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव के भावुक बयान और उनकी आर्थिक तंगी ने सबका दिल द्रवित कर दिया। सोनू ने सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट करते हुए कहा कि यह मदद किसी तरह का दान नहीं, बल्कि सम्मान है।

राजपाल यादव की आर्थिक परेशानी और भावुक बयान
राजपाल यादव को साल 2010 में डायरेक्ट की गई फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और चेक बाउंस मामले के चलते उन्हें कई सालों तक कानूनी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा।

हाल ही में राजपाल यादव को दिल्ली के तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। सरेंडर से पहले उन्होंने अधिकारियों से कहा,
“सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई और रास्ता नहीं दिख रहा, यहां सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं होता। इस मुश्किल से मुझे खुद ही गुजरना होगा।”

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के दिलों को भी छू गया।

सोनू सूद ने किया समर्थन का ऐलान
बॉलीवुड में हमेशा मुश्किल समय में आगे आने के लिए जाने जाने वाले सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए सोशल मीडिया पर आवाज उठाई। उन्होंने लिखा:
“राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक यादगार भूमिकाएं दी हैं। कभी-कभी लाइफ अनफेयर हो जाता है, टैलेंट के कारण नहीं बल्कि समय के खराब होने की वजह से। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे।”

सोनू ने यह भी स्पष्ट किया कि वह राजपाल यादव की मदद करने के लिए कोई दान नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा:
“एक छोटी सी अमाउंट राशि, जिसे भविष्य के काम के बदले दिया जा सकता है, ये दान नहीं बल्कि सम्मान है। जब हमारी ही इंडस्ट्री का कोई सदस्य कठिन दौर से गुजर रहा हो तो हमें उन्हें याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है।”

सोनू के इस कदम को इंडस्ट्री में एकजुटता और समर्थन की मिसाल माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
सोनू का ट्वीट आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा:
“यही सच्ची मानवता है। गलती तो हर कोई कर सकता है, लेकिन उसके कारण किसी का जीवन और करियर बर्बाद करना गलत है।”
दूसरे ने कहा:
“सोनू के इस कदम के लिए उन्हें सलाम। राजपाल यादव इंडस्ट्री से मिलने वाले प्यार और समर्थन के हकदार हैं।”

फैंस ने सोनू के इस कदम को इंडस्ट्री में असली इंसानियत और भाईचारे का प्रतीक बताया।

कोर्ट और कानूनी मामलों का हाल
राजपाल यादव के खिलाफ कड़कड़डूमा कोर्ट ने कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन उन्होंने लंबे समय तक पेश नहीं हुए। 2013 में उन्हें 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जिसमें वे 4 दिन जेल में रहे। बाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी सजा निलंबित कर दी।

जून 2024 में हाई कोर्ट ने उनकी सजा पर अस्थायी रोक लगाते हुए दोनों पक्षों को आपसी समझौते की सलाह दी। राजपाल ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वे 2.5 करोड़ रुपए का भुगतान करेंगे, लेकिन समय पर भुगतान नहीं कर पाए। जनवरी 2026 में कोर्ट ने उन्हें अंतिम मौका दिया।

इंडस्ट्री में एकजुटता का संदेश
सोनू सूद ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि जब इंडस्ट्री का कोई सदस्य कठिन दौर से गुजर रहा हो, तो यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। यह संदेश इंडस्ट्री के लिए एक मिसाल बन गया है कि बॉलीवुड सिर्फ फिल्म बनाने का कारोबार नहीं, बल्कि एक परिवार भी है।

सोनू का यह कदम यह दिखाता है कि कठिन समय में सम्मान और सहयोग ही असली मदद है। राजपाल यादव के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने सोनू के इस कदम की जमकर सराहना की है।

राजपाल यादव का मामला बॉलीवुड में मुश्किल दौर और न्यायिक जटिलताओं का उदाहरण है। वहीं सोनू सूद की मदद और उनके सम्मानजनक दृष्टिकोण ने इंडस्ट्री में एकजुटता और मानवता की मिसाल पेश की है। यह साबित करता है कि मुश्किल वक्त में सही दोस्त और सहयोगी की अहमियत सबसे ज्यादा होती है।

TAGGED:Featuredचेक बाउंस मामला बॉलीवुडतिहाड़ जेल बॉलीवुडबॉलीवुड अभिनेता समर्थनबॉलीवुड खबरें 2026बॉलीवुड न्यूज़ हिंदीबॉलीवुड समर्थन और एकजुटताराजपाल यादवराजपाल यादव आर्थिक मददसोनू सूदसोनू सूद मदद बॉलीवुड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article सोनू निगम स्टेज पर खोए बच्चे को ढूंढते हुए और उसके चाचू से मिलवाते हुए, हुबली कॉन्सर्ट में “हुबली कॉन्सर्ट में सोनू निगम ने खोए बच्चे को स्टेज पर गाते हुए मिलवाया परिवार से, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल”
Next Article तिहाड़ जेल मामले में फंसे कॉमेडियन राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए गुरमीत चौधरी, सोशल मीडिया पर क्राउड फंडिंग की मांग 9 करोड़ के कर्ज और जेल की सलाखों के बीच घिरे राजपाल यादव, TV स्टार का अनोखा समर्थन ; फैंस ने उठाई क्राउड फंडिंग की मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

Arbaaz Patel proposes to Nikki Tamboli on The 50 reality show in viral photos as fans speculate about wedding
टेलीविजनहोम

नेशनल टीवी पर अरबाज़ पटेल का निक्की तम्बोली को प्रपोज! ‘The 50’ में दिखा रोमांटिक ट्विस्ट, फैंस बोले ‘अब होगी शादी?’

By
t24khabarmail@gmail.com
Bhabiji Ghar Par Hain – Fun On The Run फिल्म का पोस्टर, टीवी के लोकप्रिय किरदार बड़े पर्दे पर
टेलीविजनहोम

Bhabiji Ghar Par Hain की फिल्म जल्द बड़े पर्दे पर, रिलीज होगी 6 फरवरी 2026 को

By
Priyanshu Kumari
संजय दत्त फैमिली के साथ रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी पर नाराज होते हुए, पत्नी मान्यता और बच्चों के साथ कार की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बॉलीवुडहोम

“बंद करो अभी!” फैमिली डिनर के दौरान भड़के संजय दत्त, ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच पैपराजी पर फूटा गुस्सा, वायरल हुए वीडियो ने मचाई हलचल

By
t24khabarmail@gmail.com
समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और कपिल शर्मा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सेट पर बातचीत और हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं।
टेलीविजनहोम

“तेरे साथ कुछ बुरा होने वाला है!” कपिल शर्मा की चेतावनी पर समय रैना का बड़ा खुलासा, पुरानी कंट्रोवर्सी फिर चर्चा में

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?