T24 KHABAR
Tuesday, Nov 24, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > Ramayana: Namit Malhotra Calls Hanuman India’s Iron Man, Praises Sunny Deol
बॉलीवुड

Ramayana: Namit Malhotra Calls Hanuman India’s Iron Man, Praises Sunny Deol

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: November 23, 2026 10:54 am
t24khabarmail@gmail.com
Share
Sunny Deol as Lord Hanuman in Nitesh Tiwari's Ramayana.
'रामायण' में भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे सनी देओल, नमित मल्होत्रा ने की तारीफ।
SHARE

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के पहले पार्ट के बाद अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में भगवान हनुमान की झलक दिखाई गई थी, जिसके बाद से ही फैंस उनके किरदार को लेकर उत्साहित हैं। अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भगवान हनुमान के किरदार और इसमें सनी देओल की कास्टिंग को लेकर खुलकर बात की है।

दरअसल, Gold Derby को दिए एक इंटरव्यू में नमित मल्होत्रा ने भगवान हनुमान की तुलना मार्वल के सुपरहीरो आयरन मैन से की। उन्होंने हनुमान को महाकाव्य रामायण के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक बताया। नमित ने कहा, “उन्हें हमारे आयरन मैन की तरह समझिए, क्योंकि वह दर्शकों के सबसे पसंदीदा किरदार हैं। अगली फिल्म में हनुमान की मौजूदगी कहानी को एक अलग स्तर पर ले जाएगी। यह किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं होने वाला है।”

अगले पार्ट में दिखेगा भगवान हनुमान का दमदार किरदार

नमित मल्होत्रा ने बताया कि मेकर्स ने जानबूझकर भगवान हनुमान की पूरी एंट्री फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए रखी थी। पहले पार्ट के आखिर में दर्शकों को उनकी एक छोटी सी झलक दिखाई गई, ताकि कहानी को लेकर उत्सुकता बनी रहे। उनके मुताबिक, भगवान हनुमान की मौजूदगी राम की आगे की यात्रा को बेहद खास बनाने वाली है।

सनी देओल ही क्यों बने भगवान हनुमान?

इंटरव्यू के दौरान नमित ने भगवान हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल को चुनने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि इस किरदार के लिए ऐसे कलाकार की जरूरत थी, जो मासूमियत और अपनापन दिखाने के साथ-साथ गुस्से में पहाड़ तक हिला देने वाली ताकत भी रखता हो। नमित को लगता है कि सनी देओल में ये दोनों खूबियां मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, “सनी ने ऐसी कई फिल्में की हैं, जिनमें वह एक प्यारे और मासूम इंसान से अचानक ऐसा रूप ले लेते हैं कि पहाड़ तक हिला सकते हैं। वह बिना कभी किसी सुपरहीरो का किरदार निभाए भी भारत के सुपरहीरोज में से एक के रूप में पहचाने जाते हैं।”

नमित के मुताबिक, रामायण का अगला पार्ट पहले से कहीं बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। भगवान राम के साथ हनुमान की मौजूदगी कहानी को और भी भव्य और खास बनाएगी। उनका मानना है कि रामायण की असली कहानी इसी पड़ाव से आगे बढ़ती है।

पहले पार्ट के पोस्ट-क्रेडिट सीन में मिली थी हनुमान की झलक

फिल्म के पहले पार्ट के पोस्ट-क्रेडिट सीन में भगवान हनुमान की एक दमदार झलक दिखाई गई थी। हालांकि, उस दौरान उनका चेहरा नहीं दिखाया गया था, लेकिन उन्हें हाथ में गदा लेकर उड़ते हुए और ‘जय श्री राम’ का जाप करते हुए दिखाया गया। इस सीन के बैकग्राउंड में दिलजीत दोसांझ की आवाज में हनुमान चालीसा सुनाई दी थी।

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2028 में रिलीज होने वाला है।

TAGGED:Namit MalhotraNitesh Tiwariramayanaranbir kapoorsunny deolT24Khabar
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article Swae Lee during his Shillong concert at the Cherry Blossom Festival. Swae Lee Concert Controversy: Samujjal Borah Denies Beer-Throwing Allegations
Next Article Ramayana film starring Ranbir Kapoor, Yash and Sai Pallavi crosses $29 million in North America. Ramayana Becomes Highest-Grossing Film in North America, Crosses $29 Million
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

Uncategorizedवेब सीरीज

पंचायत सीरीज में कहां हो गई चूक? प्रधान की बेटी रिंकी ने किया खुलासा

By
t24khabarmail@gmail.com
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर भारत की एशिया कप जीत पर मजेदार ट्वीट कर पाकिस्तान को ट्रोल किया।
बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन ने मज़ेदार अंदाज़ में पाकिस्तान को दी करारी टक्कर

By
t24khabarmail@gmail.com
Salim Khan अस्पताल में भर्ती होने के बाद, Somy Ali द्वारा उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हुए भावुक पोस्ट, साथ में Salman Khan परिवार की चिंता।
बॉलीवुडहोम

‘मेरे लिए पिता समान हैं सलीम खान’: अस्पताल में भर्ती होने की खबर से भावुक हुईं सोमी अली, जल्द ठीक होने की मांगी दुआ

By
Priyanshu Kumari
कंगना रनौत मीडिया से बात करती हुईं, चार धाम यात्रा के नए नियमों और सारा अली खान पर दिए बयान को लेकर चर्चा में।
बॉलीवुडहोम

कंगना रनौत का बयान: ‘सत्य लिखने में डर कैसा’, सारा अली खान को बताया सनातनी

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?