नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह कमाल की अदाकारा हैं। वह अपनी सुरीली आवाज से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अक्षरा सिंह के कई गाने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर सुपरहिट हुए हैं। इन गानों में सामाजिक संदेश, रोमांस और महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिलती है। आइए उनके कुछ चर्चित गानों पर नजर डालते हैं…
‘इधर आने का नहीं’
चार साल पहले यानि कि 2020 में अक्षरा सिंह का गाना ‘इधर आने का नहीं’ रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर 511 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं।अक्षरा सिंह इस गाने में जिप्सी और बुलेट चलाती नजर आती हैं, जो पारंपरिक भूमिकाओं से हटकर एक सशक्त महिला की छवि प्रस्तुत करती हैं। ये एल्बम भी आशीष वर्मा ने तैयार किया था और आवाज अक्षरा ने दी।
‘डोंट टच माई हैंड’
अक्षरा सिंह ‘डोंट टच माई हैंड’ गाने में एक बेवफा प्रेमी को करारा जवाब देती हैं, जिससे यह गाना युवतियों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ। अब तक इसे यूट्यूब पर 241 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
‘पटना की लड़की हैं’
इस गाने में अक्षरा सिंह ने लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया है। गाने के बोल बताते हैं कि हर लड़की को अपनी रक्षा खुद करनी चाहिए, जिससे यह गाना महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया है। ‘पटना की लड़की हैं’को 3.5 मिलियन व्यूज मिले हैं। ये आशीष वर्मा का ही गाना है जिसके बोल ऋषि ग्वाला ने लिखे हैं।
‘सड़िया बनारसिया’
इस गाने में अक्षरा सिंह और अंशुमान सिंह की जोड़ी एक प्यारी सी प्रेम कहानी प्रस्तुत करती है, जिसमें बनारस की संस्कृति और परंपरा की झलक मिलती है। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और संगीत धनंजय सिंह कनहा ने दिया है। रिलीज़ होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
‘खोला ए राजा जी ब्लाउज के बटन’
यह गाना 2014 की फिल्म ‘प्रतिज्ञा 2’ का हिस्सा है, जिसमें अक्षरा सिंह और अनिल सम्राट की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। गाने की बोल्ड लिरिक्स और रोमांटिक वीडियो ने इसे यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में ला दिया।