साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी फैमिली बॉन्डिंग को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी और बच्चों के साथ बिताए खास पलों की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब पत्नी स्नेहा रेड्डी के जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन ने उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।
अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर स्नेहा रेड्डी के साथ एक प्यारी सेल्फी शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी पत्नी को बर्थडे विश करते हुए बेहद प्यार से उन्हें “Cutie” कहा।
तस्वीर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, “Happy Birthday Cutie.”
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ खास पलों की तस्वीरें शेयर करते हैं। अल्लू अर्जुन अपने बच्चों अल्लू अयान और अल्लू अरहा के साथ भी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं अल्लू अर्जुन
वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्मों को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। एक्टर की अपकमिंग फिल्म Raaka को लेकर भी काफी चर्चा है। फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। फिल्म से अल्लू अर्जुन का नया लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बज देखने को मिला।
इसके अलावा अल्लू अर्जुन के पास लोकेश कनगराज के साथ AA23 भी है। वहीं उनकी पॉपुलर फ्रेंचाइजी Pushpa 3: The Rampage को लेकर भी दर्शकों की नजरें बनी हुई हैं। ऐसे में एक्टर आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।