T24 KHABAR
Sunday, Oct 18, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > टेलीविजन > Amit Sana reflects on 21-year musical journey, says ‘I never left music’
टेलीविजन

Amit Sana reflects on 21-year musical journey, says ‘I never left music’

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: October 17, 2026 3:53 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न में वापसी करते सिंगर अमित सना
अमित सना ने इंडियन आइडल के मंच पर वापसी को अपने करियर की नई शुरुआत बताया।
SHARE

मुंबई: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अपने नए शो ‘इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न’ के जरिए दर्शकों के बीच एक बार फिर संगीत और यादों का खास सफर लेकर आ रहा है। इस शो के साथ इंडियन आइडल के पहले सीजन के रनर-अप रहे अमित सना भी अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। साल 2005 में इंडियन आइडल के मंच से पहचान बनाने वाले अमित ने अपने 21 साल के सफर, जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव और संगीत के प्रति अपने प्यार को लेकर खुलकर बात की।

मुश्किल दौर को याद कर भावुक हुए अमित सना

इंडियन आइडल के मंच पर अपनी वापसी से पहले अमित सना ने अपने जीवन के उस दौर को याद किया, जब उन्हें भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक और आर्थिक स्तर पर कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “इमोशनली, फिजिकली, मेंटली, फाइनेंशियली… हर पहलू में मैं बहुत बुरी स्थिति में था।”

अमित ने बताया कि साल 2005 के शुरुआती तीन से चार महीनों में उनकी जिंदगी में अचानक बड़ा बदलाव आया था। इंडियन आइडल के जरिए उन्हें लोकप्रियता मिली, लेकिन समय के साथ उनका करियर ग्राफ नीचे आने लगा। इस दौरान उनकी निजी जिंदगी में भी कई बदलाव हुए। उनकी शादी हुई और बाद में तलाक भी हो गया।

अपने 21 साल के सफर को याद करते हुए अमित ने कहा, “जिस तरह से मैं अपनी इस जर्नी को बयां करूंगा, मेरी जिंदगी में अचानक ऊपर की ओर जाने वाला ग्राफ आया। 2005 के वो तीन से चार महीने बहुत खास थे, लेकिन फिर धीरे-धीरे ग्राफ नीचे आने लगा। मेरी शादी हुई, मेरा तलाक हुआ। मैंने असल में ऐसी जिंदगी जी है, जो आज मैं जैसा नजर आता हूं, उससे बिल्कुल अलग रही है।”

जिंदगी के अनुभवों से कोई शिकायत नहीं

जिंदगी में आए मुश्किल दौर के बावजूद अमित सना को अपने पुराने अनुभवों से कोई शिकायत नहीं है। उनका मानना है कि जिंदगी में मिलने वाले अनुभव इंसान को बहुत कुछ सिखाते हैं और आगे बढ़ने के लिए इनसे सीखना जरूरी है।

इस बारे में उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि उन चीजों को लेकर मेरे दिल में कोई गिला-शिकवा है, क्योंकि जिंदगी से सीखना बहुत जरूरी होता है और जिंदगी का सिखाना भी बहुत जरूरी होता है।”

अमित की इस बात से साफ है कि वह अपने बीते हुए कल को लेकर किसी तरह की नाराजगी रखने के बजाय उससे मिली सीख को अहमियत देते हैं।

मुश्किल वक्त में भी संगीत का नहीं छोड़ा साथ

अमित सना ने यह भी बताया कि उनके जीवन में चाहे कितने भी उतार-चढ़ाव आए हों, लेकिन उन्होंने कभी संगीत से दूरी नहीं बनाई। मुश्किल समय में भी वह गाने बनाते रहे और उन्हें भरोसा था कि एक दिन उन्हें दोबारा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका जरूर मिलेगा।

उन्होंने कहा, “इन सालों में मेरी जिंदगी में जो भी हुआ, मैंने संगीत कभी नहीं छोड़ा। मैं अपने सबसे मुश्किल दौर में भी गाने बनाता रहा। मुझे पता था कि यह दिन आएगा। मैं भगवान, अपने परिवार और अपने सभी फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि आज मैं यहां बैठकर यह शो कर रहा हूं।”

इंडियन आइडल में वापसी को बताया नई शुरुआत

इंडियन आइडल के मंच पर वापसी अमित सना के लिए एक खास मौका है। वह इसे अपने करियर के नए अध्याय की शुरुआत मानते हैं। अमित का कहना है कि यह शो उनके लिए सिर्फ एक वापसी नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की एक नई शुरुआत है।

उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो यह शो सिर्फ शुरुआत है। इसके बाद मेरी जिंदगी में आगे बढ़ने का सफर असल में शुरू होने वाला है। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।”

बता दें कि ‘इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न’ का प्रीमियर 17 अक्टूबर से होगा। यह शो हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी LIV पर प्रसारित किया जाएगा। अमित सना की वापसी उनके फैंस के लिए भी खास है, जो एक बार फिर उन्हें संगीत के मंच पर देख सकेंगे।

TAGGED:Amit SanaEntertainment NewsIndian IdolIndian Idol Legends ReturnSinging Reality ShowSony Entertainment Televisionsony livT24Khabar
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article Neha Dhupia talks about turning down Chak De! India and Operation Safed Sagar. Neha Dhupia regrets turning down ‘Chak De! India’ and Netflix’s ‘Operation Safed Sagar’, calls them two missed opportunities
Next Article धमाल विद पति पत्नी और पंगा में शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल की जोड़ी Will Sonali Bendre Bring Panga to Shabbir Ahluwalia and Kanchi Kaul’s Perfect Bond?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

Namish Taneja ‘Gangs Of Gorakhpur’ में Raghav Chaturvedi के किरदार में
वेब सीरीज

“मैं हमेशा Chocolate Boy के तौर पर देखा गया हूं”: Namish Taneja ने ‘Gangs Of Gorakhpur’ से तोड़ी अपनी इमेज

By
t24khabarmail@gmail.com
स्विट्जरलैंड में पहाड़ों और खूबसूरत घरों के बीच खड़ी एक महिला की तस्वीर।
इंटरव्यूलाइफस्टाइल

Don’t be a blind tourist, know the culture, the habits, the do’s and don’ts of the land: Gulfam Khan Hussain

By
t24khabarmail@gmail.com
सुहाना खान अलीबाग में जमीन खरीद विवाद में फंसीं, करोड़ों की डील पर प्रशासन ने जांच शुरू की।
बॉलीवुड

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की जमीन खरीद पर जांच, करोड़ों की डील में उठे सवाल

By
t24khabarmail@gmail.com
Janhvi Kapoor इंटरव्यू के दौरान डीपफेक और मॉर्फ्ड तस्वीरों पर बात करते हुए, बचपन में हुई घटना को याद कर भावुक होती नजर आईं
बॉलीवुडहोम

15 साल की उम्र में एडल्ट साइट पर दिखीं मॉर्फ्ड तस्वीरें, सालों बाद छलका दर्द ‘मेरी इमेज से खेला गया’ , बोलीं जाह्नवी कपूर

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?