T24 KHABAR
Saturday, Nov 14, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > टेलीविजन > Farah Khan Teases Madhuri Dixit Over Dancing with Sunny Deol and Ajay Devgn
टेलीविजनबॉलीवुड

Farah Khan Teases Madhuri Dixit Over Dancing with Sunny Deol and Ajay Devgn

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: November 14, 2026 6:37 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
Farah Khan and Madhuri Dixit share funny stories about dancing with Sunny Deol, Ajay Devgn and Shah Rukh Khan.
सनी देओल और अजय देवगन के साथ डांस करने पर फराह खान ने माधुरी दीक्षित को बताया मेडल का हकदार।
SHARE

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और मशहूर कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान जल्द ही सोनी मराठी के क्विज शो ‘कौन होणार करोड़पति’ में साथ नजर आने वाली हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में दोनों के बीच बॉलीवुड के पुराने दिनों, सितारों के डांस और कोरियोग्राफी को लेकर दिलचस्प बातचीत होगी। इस दौरान माधुरी ने सनी देओल और अजय देवगन के साथ एक ही फिल्म में डांस करने का किस्सा सुनाया, जिस पर फराह खान ने मजेदार अंदाज में कहा कि माधुरी इसके लिए मेडल की हकदार हैं।

बातचीत के दौरान फराह खान ने बताया कि आज के दौर में ज्यादातर एक्टर्स डांस करना जानते हैं, जबकि पहले ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा, “आजकल लगभग सभी एक्टर्स डांस कर लेते हैं। पहले सिर्फ गोविंदा और अक्षय कुमार ही डांस किया करते थे।” इसके बाद दोनों ने जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और सनी देओल जैसे कलाकारों के डांसिंग स्टाइल पर भी चर्चा की।

इसी बातचीत के बीच फराह ने माधुरी से पूछा कि क्या उन्होंने कभी सनी देओल के साथ डांस किया है? इस पर माधुरी ने खुलासा किया कि उन्होंने सनी देओल और अजय देवगन दोनों के साथ एक ही फिल्म में डांस किया था। वह फिल्म ‘ये रास्ते हैं प्यार के’ थी।

माधुरी की यह बात सुनकर फराह खान हैरान रह गईं और मजाकिया अंदाज में बोलीं, “आप तो मेडल की हकदार हैं! कोरियोग्राफी डिपार्टमेंट को आपको अवॉर्ड और मेडल भेजना चाहिए।” फराह यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने माधुरी से मजाक में यह भी पूछा कि डांस करते समय उन दोनों एक्टर्स ने कितनी बार उनके पैरों पर पैर रखा था।

इस सवाल पर हंसते हुए माधुरी ने जवाब दिया, “शुक्र है कि हमारे बीच थोड़ी दूरी थी, इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई।”

इसके बाद माधुरी ने फराह से पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी ऐसे कलाकार के साथ काम किया है, जिसे कोरियोग्राफ करना काफी मुश्किल रहा हो। इस पर फराह ने शाहरुख खान का उदाहरण देते हुए बताया कि वह मुश्किल से मुश्किल डांस स्टेप करने के लिए भी कभी मना नहीं करते।

फराह ने कहा, “कभी-कभी मैं शाहरुख को कोई मुश्किल स्टेप देती हूं, तो वह कभी मना नहीं करते। वह कहते हैं कि ठीक है, मैं कर लूंगा। इसके बाद वह उस स्टेप को इतना खराब करते हैं कि मुझे लगता है कि रुकिए, मुझे स्टेप बदलने दीजिए। लेकिन जब कोई कलाकार यह कहता है कि मैं यह स्टेप नहीं करना चाहता, यह बेकार है, तो इससे काफी निराशा होती है।”

माधुरी और फराह की यह मजेदार बातचीत शो में पुराने बॉलीवुड किस्सों और डांस से जुड़े कई दिलचस्प अनुभवों को सामने लाने वाली है। दोनों के बीच होने वाली हंसी-मजाक और बेबाक बातचीत दर्शकों के लिए खास होने वाली है।

बता दें कि ‘कौन होणार करोड़पति’ सोमवार से शनिवार रात 9 बजे सोनी मराठी और Sony LIV पर प्रसारित होता है।

TAGGED:Ajay DevgnBollywood NewsFarah KhanKon Honar CrorepatiMadhuri DixitShah Rukh Khansunny deolT24KhabarYeh Raaste Hain Pyaar Ke
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article Bharti Singh recalls dressing up as a honeybee in a childhood fancy dress competition on Children's Day. Bharti Singh Recalls Childhood Memories on Children’s Day
Next Article Ashok Saraf and Madhuri Dixit share memories from their 1984 film Abodh on Kon Honar Crorepati. Ashok Saraf Recalls 16-Year-Old Madhuri Dixit Preparing for Class 12 Exams During Abodh Shoot on Kon Honar Crorepati
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

Ashok Saraf and Madhuri Dixit share memories from their 1984 film Abodh on Kon Honar Crorepati.
टेलीविजनबॉलीवुड

Ashok Saraf Recalls 16-Year-Old Madhuri Dixit Preparing for Class 12 Exams During Abodh Shoot on Kon Honar Crorepati

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

You Might Also Like

पूनम पांडे बिना मेकअप के बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं।
बॉलीवुडहोम

बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फिर चर्चा में पूनम पांडे! प्रेग्नेंसी पोस्ट से मचा बवाल, यूजर्स ने पूछा ‘बच्चे का पिता कौन?’

By
t24khabarmail@gmail.com
‘जना नायकन’ फिल्म लीक होने पर थलपति विजय, कमल हासन, विजय देवरकोंडा, रजनीकांत और अन्य साउथ सितारों की नाराज़गी, सोशल मीडिया पर लीगल एक्शन की मांग।
बॉलीवुडहोम

रिलीज से पहले ‘जना नायकन’ लीक! कमल हासन से विजय देवरकोंडा तक भड़के सितारे, लीगल एक्शन की मांग से गरमाया साउथ सिनेमा

By
t24khabarmail@gmail.com
चार साल बाद फिल्मों में वापसी को लेकर बात करते अहान शेट्टी
बॉलीवुडहोम

‘ऑफर्स की कमी नहीं थी, लेकिन मजबूरी थी’ – चार साल तक फिल्मों से दूर रहे अहान शेट्टी का दर्द छलका

By
Priyanshu Kumari
बॉलीवुड

‘मूर्खों से सचेत रहें’…राजा रघुवंशी मर्डर केस पर भड़कीं कंगना रनौत, सोनम को बताया ‘बेवकूफ औरत’

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?