मुंबई। अपनी आंखों से फेमस हुई मोनालिसा महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचती थीं और उनकी किस्मत रातों–रात चमक गई। अब मोनालिसा की इंडस्ट्री में भी एंट्री हो चुकी है। उनका डेब्यू लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इसी बीच मोनालिसा ने अपनी कमाई को लेकर खुलासा किया। एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने कहा कि ‘बाबा महाकाल और गंगा मैया की कृपा है थोड़ा बहुत आ रहा है और लोगों की बात सच हो जाए तो करोड़ों-अरबों भी आए तो अच्छा है। मोनालिसा ने कहा कि मुंबई बहुत अच्छा है और यहां के लोग भी। मन तो यही है कि यहां रह जाऊं। उन्होंने बताया कि वह मुंबई में घर लेने की सोच रही हैं।
उत्कर्ष सिंह-मोनालिसा की केमिस्ट्री लोगों को आई पसंद
मोनालिसा की नई म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ 14 जून को रिलीज हुई। इसमें सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोग शानदार बता रहे हैं। इस वीडियो में मोनालिसा सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनकी आंखें देखने लायक है।
फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’में जल्द नजर आएंगी मोनालिसा
मोनालिसा जब महाकुंभ से वायरल हुई थीं तो डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने घोषणा कि वह मोनालिसा को अपनी नई फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से बॉलीवुड में डेब्यू कराएंगे। लेकिन, फिर दुष्कर्म मामले में वह जेल चले गए। अब सनोज मिश्रा जेल से बाहर आ गए हैं और कोर्ट ने उन्हें निर्दोष बताया है। उन्होंने बयान भी दिया कि वह मोनालिसा के साथ जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं मोनालिसा
मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। वह और उनका परिवार मेले में माला बेचकर अपना पालन पोषण करता है। अब जब से मोनालिसा स्टार बनी हैं मुंबई में घर लेना चाहती हैं और अपने परिवार के साथ यहीं रहना चहती हैं।