T24 KHABAR
Thursday, Nov 5, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > मूवी रिव्यू > सितारे जमीन पर : डाउन सिंड्रोम की ओर बेहतरीन एक्टिंग और डायलॉग से ध्यान खींचती है आमिर खान की यह फिल्म
मूवी रिव्यू

सितारे जमीन पर : डाउन सिंड्रोम की ओर बेहतरीन एक्टिंग और डायलॉग से ध्यान खींचती है आमिर खान की यह फिल्म

कहानी गुलशन नाम के एक आत्ममुग्ध बास्केटबॉल कोच की है, जिसे नशे में गाड़ी चलाने के अपराध में कोर्ट समाज सेवा की सजा सुनाती है।

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: June 20, 2025 4:22 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
सितारे जमीन पर : डाउन सिंड्रोम की ओर बेहतरीन एक्टिंग और डायलॉग से ध्यान खींचती है आमिर खान की यह फिल्म
सितारे जमीन पर : डाउन सिंड्रोम की ओर बेहतरीन एक्टिंग और डायलॉग से ध्यान खींचती है आमिर खान की यह फिल्म
SHARE

लेखक: आशुतोष गोवारिकर
मुंबई :
कुछ साल पहले ‘तारे जमीन पर’ ने भारतीय सिनेमा में ऐसी छाप छोड़ी थी, जिसकी गूंज आज भी सुनाई देती है। यह दिल छू लेने वाली पहल थी, जिसने डिस्लेक्सिया जैसे विषय को मुख्यधारा की फिल्म में उठाकर उस पर बहस शुरू की थी।

अब ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए आमिर खान एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। इस बार उन्होंने एक और अधिक जटिल विषय- डाउन सिंड्रोम और न्यूरो डाइवर्जेंस की ओर ध्यान खींचा है। इन्हें अक्सर गलत समझ लिया जाता है।

लेकिन जो बात इस फिल्म को अलग बनाती है, वह है इसकी टोन। कोई भावुकता नहीं, कोई भाषणबाजी नहीं। इसके बजाय निर्देशक आर. एस. प्रसन्ना और लेखक दिव्य शर्मा के साथ मिलकर आमिर ने एक ऐसी दुनिया रची है, जिसमें हास्य है, पीड़ा है, गर्मजोशी है और सबसे बढ़कर सच्चाई है।

मुझे जो बात सबसे अधिक प्रभावित करती है, वह है आमिर का एक्टर से स्टोरीटेलर बनने का सफर। ‘तारे जमीन पर’ के आदर्शवादी टीचर से लेकर ‘सितारे जमीन पर’ के खामियों से भरे, अहंकारी कोच तक- आप साफ देख सकते हैं कि वह लगातार सीख रहे हैं, चुनौतियां ले रहे हैं। उनकी पसंद और भी साहसी हो गई है। उनके किरदार और भी संवेदनशील। उनकी स्टोरीटेलिंग पहले से कहीं ज्यादा ईमानदार महसूस होती है।

कहानी गुलशन नाम के एक आत्ममुग्ध बास्केटबॉल कोच की है, जिसे नशे में गाड़ी चलाने के अपराध में कोर्ट समाज सेवा की सजा सुनाती है। उसे न्यूरो डाइवर्जेंट लोगों की एक टीम को कोचिंग देनी होती है।

शुरुआत में यह सिर्फ एक सजा लगती है, लेकिन यह धीरे-धीरे उसकी सोच, भाव और जीवन बदल देती है। उसकी असहजता, अनिच्छा और फिर स्वीकृति, सब एक ऐसी भावनात्मक सच्चाई को सामने लाते हैं, जो हमें भी खुद का आईना लगता है क्योंकि हमारे भीतर भी किसी न किसी रूप में ‘गुलशन’ है- जो बातें हमें समझ नहीं आतीं, उन्हें हम स्वीकारने से डरते हैं। आमिर ने गुलशन के किरदार के अहंकार और आत्मबोध को संतुलित तरीके से निभाया है।

उनकी पत्नी के किरदार में जेनेलिया डिसूजा फिल्म में एक रोशनी जैसी हैं- उनका प्रेम, अपनापन गुलशन के जीवन को एक इमोशनल टच देता है, लेकिन असली सितारे हैं वो दस न्यूरो डाइवर्जेंट अभिनेता। इनकी एक्टिंग सच्ची, दिल छू लेने वाली है। उन सभी कलाकारों के लिए ​स्टैंडिंग ओवेशन।

निर्देशक आरएस प्रसन्ना तारीफ के हकदार हैं, जिन्होंने पूरी टीम से संवेदनशील अभिनय निकलवाया। कुछ लोग इसे ‘तारे जमीन पर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल कह रहे हैं, लेकिन मेरे लिए ‘सितारे जमीन पर’ अपने आप में पूरी तरह अलग और खास फिल्म है।

फिल्म में कई संवाद हैं जो मन में रह जाते हैं, लेकिन एक पंक्ति जो मेरे भीतर गूंजती रही, वह थी : ‘सबका अपना-अपना नॉर्मल।’ सीधी बात, गहराई से भरी हुई- शायद यही वह वाक्य है, जो आज की दुनिया को सुनने की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसलिए- पूर्वाग्रह मत पालिए। बस जाइए और ‘सितारे जमीन पर’ देखिए। फिल्म खुद को व दूसरों को देखने का आपका नजरिया बदलेगी। फिल्म के असली सितारे हैं दस न्यूरो डाइवर्जेंट अभिनेता।

TAGGED:Aamir KhanattentionBollywooddialogue लेखकDown Syndromeexcellent actingfilmMovie ReviewSitare Zameen ParT24 KHABAR IN HINDI NEWST24Khabarआमिर खान की फिल्मआशुतोष गोवारिकरडाउन सिंड्रोमडायलॉगबेहतरीन एक्टिंगबॉलीवुडमूवी रिव्यूसितारे जमीन पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article मिथुन चक्रवर्ती ने कूड़ेदान से उठाकर जिस बच्ची को दिया नाम, हॉलीवुड पहुंच गई दिशानी मिथुन चक्रवर्ती ने कूड़ेदान से उठाकर जिस बच्ची को दिया नाम, हॉलीवुड पहुंच गई दिशानी
Next Article The Hunt में खुलेंगे राजीव गांधी हत्याकांड के गहरे राज, दमदार ट्रेलर रिलीज, जानिए OTT पर कब रिलीज होगी वेब सीरीज The Hunt में खुलेंगे राजीव गांधी हत्याकांड के गहरे राज, दमदार ट्रेलर रिलीज, जानिए OTT पर कब रिलीज होगी वेब सीरीज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

चार कलाकारों की ग्रुप तस्वीर, जिसमें सभी कैमरे के सामने स्टाइलिश अंदाज़ में पोज देते नजर आ रहे हैं।
टेलीविजन

OG is back! Nikhil Chinapa returns to Roadies to lead old gang

By
t24khabarmail@gmail.com
Lock Upp 2 के मीडिया राउंड में शिवांगी जोशी से हर्षद चोपड़ा के साथ उनके रिश्ते और गेम में सपोर्ट को लेकर सवाल पूछे गए।
Uncategorizedओटीटीहोम

Lock Upp 2: मीडिया ने शिवांगी जोशी से पूछा ‘क्या आपने हर्षद चोपड़ा का इस्तेमाल टिश्यू पेपर की तरह किया?’

By
t24khabarmail@gmail.com
Gautam Gulati and Manish Kashyap arguing in the Rise And Fall 2 promo
ओटीटीटेलीविजनलाइफस्टाइल

Rise And Fall 2: Gautam Gulati and Manish Kashyap Clash, Manish Calls Him ‘London Ka Chapri’

By
t24khabarmail@gmail.com
Bigg Boss 13 फेम अरहान खान ने टीवी पर वापसी और दोबारा बिग बॉस में आने की संभावना पर बात की
टेलीविजन

Arhaan Khan breaks his silence on life after Bigg Boss 13: ‘Sometimes, silence is a decision to protect your peace’

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?