टीवी एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला ने अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली समृद्धि ने अपने इस खास दिन को शो की पूरी कास्ट और क्रू के साथ मनाया। इस दौरान सेट पर खूब रौनक देखने को मिली और सभी ने मिलकर एक्ट्रेस के जन्मदिन को यादगार बनाया।
जन्मदिन के मौके पर सेट पर केक कटिंग सेरेमनी रखी गई, जिसमें शो की टीम शामिल हुई। इसके बाद समृद्धि ने पूरी कास्ट और क्रू के लिए खास लंच भी होस्ट किया। इस तरह शूटिंग के बीच पूरी टीम को एक साथ समय बिताने और खुशियां बांटने का मौका मिला।
हालांकि, शो के प्रोड्यूसर राजन शाही इस खास मौके पर मुंबई में मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने समृद्धि के लिए एक दिल छू लेने वाला बर्थडे मैसेज शेयर किया। उन्होंने न सिर्फ एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बल्कि उनके काम और मेहनत की जमकर तारीफ भी की।
राजन शाही ने अपने संदेश में कहा कि वह समृद्धि को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देते हैं और आने वाला साल उनके लिए खुशियों, सफलता, तरक्की और सबसे जरूरी अच्छी सेहत लेकर आए। उन्होंने आगे कहा कि भले ही वह इस समय मुंबई में नहीं हैं, लेकिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और डायरेक्टर्स कुट प्रोडक्शंस की पूरी टीम को समृद्धि पर गर्व है।
राजन ने अभिरा के किरदार को लेकर समृद्धि की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और अपने काम के प्रति समर्पण काबिल-ए-तारीफ है। जिस तरह उन्होंने अभिरा के किरदार में जान डालकर उसे दर्शकों का पसंदीदा बनाया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समृद्धि ने इस सफर में अपना पूरा दिल और मेहनत लगाई है। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस को आगे भी इसी तरह चमकते रहने और नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
समृद्धि का यह बर्थडे सेलिब्रेशन दिखाता है कि शो की टीम के साथ उनका रिश्ता कितना अच्छा है। अभिरा के किरदार में समृद्धि को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। वहीं, राजन शाही का यह खास संदेश बताता है कि उनकी मेहनत और प्रोफेशनल कमिटमेंट की शो के मेकर्स भी कितनी सराहना करते हैं।