मुंबई। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विनर सना मकबूल आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस के फैंस और दोस्त उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज में सना का किलर अंदाज देख फैंस उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं।
आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि सना मकबूल ब्लैक ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। शॉर्ट ड्रेस में सना की खूबसूरती की झलक देख हर कोई उनका दीवाना हो जाएगा। तस्वीरों में बर्थडे सेलिब्रेशन को एंजॉय कर रही हैं और उनके हाथ में केक दिखाई दे रहा है। बिग बॉस एक्स फेम विशाल पांडे, शिवानी कुमारी, निशांत भट्ट ने सना मकबूल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बिग बॉस ओटीटी 3 में विशाल पांडे और सना की जोड़ी को काफी पसंद की गई थी।
तबीयत खराब होने के कारण सना मकबूल को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से उनकी तस्वीर देखने के बाद फैंस हैरान रह गए थे, जहां वह बेड पर लेटी हुई दिखाई दी थीं। लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे। लेकिन, अब उनके जन्मदिन पर चिंतित फैंस को राहत मिली है।