COLORS का शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा – जोड़ियों का रियलिटी चेक’ सेलिब्रिटी कपल्स की नई लिस्ट, बड़े चैलेंज और रिलेशनशिप ड्रामा के नए तड़के के साथ वापस आ गया है! अपने पहले सीज़न की सफलता के बाद, यह शो टीवी की पसंदीदा जोड़ियों का ‘अल्टीमेट रियलिटी चेक’ करने के लिए लौट रहा है। इसमें उनकी असल ज़िंदगी की केमिस्ट्री, नोक-झोंक, अजीब आदतें, राज़ और अनोखे रिश्ते सबके सामने आएंगे। सेलिब्रिटी कपल्स की नई लिस्ट के साथ, यह शो उनके रिश्तों की एक मज़ेदार झलक दिखाएगा, जिसमें वे चुनौतियों का सामना करेंगे, अपनी पर्सनैलिटी दिखाएंगे और अपने रिश्तों को एक बड़ी परीक्षा से गुज़ारेंगे। लाइमलाइट से दूर रहने वाले शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल अब अपने आम ‘कपल गोल्स’ को छोड़कर कुछ ज़बरदस्त ‘पंगेबाज़ी’ के लिए तैयार हैं।
शब्बीर अहलूवालिया कहते हैं, “कांची और मैं शुरू से ही स्पोर्ट्स, एडवेंचर और थोड़े एड्रेनालाईन रश (रोमांच) के प्रति अपने प्यार की वजह से जुड़े रहे हैं, इसलिए ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ में आना हम दोनों के लिए एक मज़ेदार नया अनुभव है। हम आम तौर पर शांत रहते हैं और अपने दायरे में सहज महसूस करते हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि थोड़ी हेल्दी कॉम्पिटिशन (स्वस्थ प्रतिस्पर्धा) हमारे अंदर का एक अलग ही पहलू सामने लाएगी! कांची आमतौर पर परिवार में शांत और संयमित रहती है, लेकिन उसे कोई गेम दे दो तो आप देखेंगे कि वह कितनी दृढ़-निश्चयी हो सकती है। मुझे लगता है कि शो में हम एक-दूसरे का वही पहलू सामने लाएंगे। शायद खूब मज़ाक-मस्ती होगी, एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया जाएगा और, जैसा कि हम हैं, एक-दूसरे की गलतियों पर हंसी-मज़ाक भी होगा! आखिरकार, हम यह सब साथ मिलकर कर रहे हैं, तो मकसद यही है कि अनुभव का आनंद लें, चुनौतियों का सामना करें और साथ में खूब मज़ा करें। उम्मीद है कि दर्शकों को वह दोस्ती देखने को मिलेगी जो हमेशा से हमारे रिश्ते का एक अहम हिस्सा रही है।” कांची कौल कहती हैं, “हमारा रिश्ता हमेशा दोस्ती पर टिका रहा है। हम पहले सबसे अच्छे दोस्त थे, और मुझे लगता है कि यही समझ हमारी शादी की नींव रही है। ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ में, मुझे यकीन है कि यह दोस्ती काम आएगी, खासकर तब जब हम पर दबाव होगा! हमने साथ में इतना समय बिताया है कि कभी-कभी बिना कुछ कहे ही समझ जाते हैं कि दूसरा क्या सोच रहा है, तो देखते हैं कि क्या इससे हमें चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलती है। शब्बीर को लगता है कि वह परिवार के एथलीट हैं, और मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं है! लेकिन मैं ही अक्सर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखती हूँ और जब चीजें अस्त-व्यस्त हो जाती हैं, तो उन्हें व्यवस्थित करने की कोशिश करती हूँ। मुझे यकीन है कि हमारे बीच खूब मस्ती-मज़ाक और छेड़छाड़ होगी, क्योंकि हम दोनों को एक-दूसरे को चुनौती देने और चिढ़ाने में मज़ा आता है। साथ ही, मुझे पता है कि जब सच में ज़रूरत होगी, तो हम एक-दूसरे का साथ देंगे। मैं इस एडवेंचर का अनुभव करने, खुद पर हँसने और उम्मीद है कि इस दौरान अपने रिश्ते के कुछ नए पहलुओं को जानने के लिए उत्साहित हूँ।”
‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा – जोड़ियों का रियलिटी चेक’ का प्रीमियर 10 अक्टूबर को रात 9.00 बजे देखें, और उसके बाद हर शनिवार और रविवार को सिर्फ़ कलर्स (COLORS) और जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देखें!