राहुल कुमार तेवारी और रोलिंग टेल्स प्रोडक्शन का शो ‘उड़ने की आशा’ (Udne Ki Aasha) आने वाले एपिसोड में दर्शकों को खूब सारा ड्रामा और मनोरंजन देखने को मिलने वाला है। तेजस और कनिका की सगाई की तैयारियां चल रही हैं। दोनों परिवार इस खास मौके को यादगार बनाने में जुटे हैं, लेकिन सचिन और उसका परिवार कुछ ऐसी रस्में लेकर आता है, जो सगाई की खुशियों के बीच नया बवाल खड़ा कर देती हैं।
सगाई के जश्न की शुरुआत गाने, डांस और तस्वीरों के साथ होती है। परिवार के लोग संगीतकारों से अपने पसंदीदा गाने बजाने की फरमाइश करते हैं। इसी बीच कनिका और तेजस साथ में तस्वीरें खिंचवाते हैं। हालांकि, सचिन साफ कर देता है कि यह मौका तेजस और कनिका की सगाई का है, न कि कनिका के साथ उसकी तस्वीरें खिंचवाने का। सचिन के परिवार की खास एंट्री भी मेहमानों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है।
इसके बाद परिवार में तेजस को लेकर मजाक और बातचीत शुरू हो जाती है। कुछ लोग कहते हैं कि तेजस को हमेशा से लाड़-प्यार मिला है और उसने कभी खुद कोई जिम्मेदारी नहीं उठाई। वहीं, उसके महंगे शौक, लग्जरी गाड़ियां और आरामदायक जिंदगी को लेकर भी मजाक किया जाता है। कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं कि कनिका को तेजस की दौलत पसंद है।
इसी बीच तेजस को कनिका को लड्डू खिलाने के लिए कहा जाता है। सचिन पेट खराब होने का बहाना बनाकर खाने से मना कर देता है। परिवार के लोग तेजस से कहते हैं कि उसे अपनी होने वाली पत्नी को अपने हाथों से लड्डू खिलाना चाहिए। इस तरह हंसी-मजाक के बीच सगाई की रस्में आगे बढ़ती हैं।
लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है, जब सगाई की अंगूठियां पहनाने से पहले सचिन का परिवार कुछ खास रस्में पूरी करने की शर्त रख देता है। रेणुका भी इन परंपराओं को निभाने के लिए तैयार हो जाती है। वह तेजस और कनिका को एक अजीब चुनौती देती है। दोनों को एक पैर पर खड़े होकर हॉल के 101 चक्कर लगाने होंगे।
शुरुआत में कनिका को यह काम काफी मुश्किल लगता है। परिवार के कुछ लोग उसकी तुलना रोशनी से भी करने लगते हैं, जिसने कथित तौर पर यह रस्म आसानी से पूरी कर ली थी। हालांकि, कनिका हार नहीं मानती और चुनौती स्वीकार कर लेती है। दूसरी तरफ, सचिन और परिवार के बाकी सदस्य तेजस की गिनती में जानबूझकर गड़बड़ी करते हैं। थकान के कारण तेजस बार-बार चक्कर गिनना भूल जाता है और उसे दोबारा शुरुआत करनी पड़ती है।
इसके बाद परिवार एक और रस्म लेकर आता है, जिसमें तेजस और कनिका को गोबर के उपले बनाने होते हैं। कनिका इस काम को करने की कोशिश करती है, लेकिन उसे काफी परेशानी होती है। तेजस उसकी मदद करने से पीछे हटता है। ऐसे में सचिन उसे समझाता है कि शादी का मतलब सिर्फ साथ रहना नहीं, बल्कि एक-दूसरे की जिम्मेदारियां भी साझा करना है।
हालांकि, रस्मों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता। रेणुका एक और शर्त रखती है कि शादी के बाद घर की बहू के सभी गहने उसकी कस्टडी में रहेंगे, ताकि उनकी सुरक्षा की जा सके। सचिन इस बात पर सवाल उठाता है और सोचता है कि क्या ऐसी परंपराओं के जरिए परिवार में आने वाली महिला को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।
कनिका घर के नियमों और जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार हो जाती है, लेकिन सचिन का गुस्सा बढ़ जाता है। वह सगाई की रस्में आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर देता है और सभी को वहां से जाने के लिए कहता है। सचिन के इस फैसले से पूरा जश्न अचानक रुक जाता है।
सचिन के फैसले से तेजस को गहरा झटका लगता है। वह गुस्से और भावनाओं में आकर धमकी देता है कि अगर कनिका से उसकी शादी नहीं हुई तो वह खुद को नुकसान पहुंचा लेगा। तेजस की यह बात सुनकर परिवार के सभी लोग हैरान और परेशान हो जाते हैं।
वहीं, एपिसोड में शादी और रिश्तों को लेकर एक भावुक नजरिया भी देखने को मिलता है। एक महिला बताती है कि अगर पति-पत्नी लगातार एक-दूसरे के लिए कोशिश करते रहें, तो शादी का रिश्ता हमेशा खूबसूरत बना रह सकता है। वह अपने 20 साल के वैवाहिक जीवन को याद करते हुए कहती है कि प्यार के साथ जिंदगी आज भी उतनी ही नई और खूबसूरत लग सकती है, जितनी शुरुआत में लगती थी।
कुल मिलाकर, तेजस और कनिका की सगाई से पहले अजीब रस्में, सचिन का विरोध और तेजस का भावुक कदम ‘उड़ने की आशा’ की कहानी में नए ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों की सगाई हो पाएगी या सचिन का फैसला उनके रिश्ते में नई मुश्किलें खड़ी करेगा।