T24 KHABAR
Tuesday, Nov 24, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > बॉलीवुड > Vishal Mishra Buys 4 Luxury Apartments in Mumbai Worth ₹22.25 Crore, Check Out the Details
बॉलीवुड

Vishal Mishra Buys 4 Luxury Apartments in Mumbai Worth ₹22.25 Crore, Check Out the Details

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: November 3, 2026 5:43 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
Singer Vishal Mishra buys four luxury apartments worth ₹22.25 crore in Mumbai's Andheri West.
Vishal Mishra invests ₹22.25 crore in four luxury apartments in Mumbai's Oshiwara.
SHARE

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर विशाल मिश्रा इन दिनों अपनी एक बड़ी प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं। अपनी शानदार आवाज और सुपरहिट गानों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले विशाल ने अब मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में भी बड़ा निवेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक साथ चार अपार्टमेंट खरीदे हैं। इन सभी प्रॉपर्टीज की कुल कीमत करीब 22.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि इन चारों अपार्टमेंट का कुल एरिया 4,000 स्क्वायर फुट से ज्यादा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विशाल मिश्रा ने इन चारों अपार्टमेंट के लिए करीब 22.25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस डील के साथ उन्हें तीन कार पार्किंग की जगह भी मिली है। वहीं, इन प्रॉपर्टीज की रजिस्ट्री के लिए सिंगर ने लगभग 1.33 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है।

ओशिवारा की लग्जरी सोसाइटी में खरीदे चार अपार्टमेंट

CRE Matrix द्वारा हासिल किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, विशाल मिश्रा की ये चारों प्रॉपर्टीज मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में बनी ‘ओबेरॉय स्काई हाइट्स को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी’ में हैं। बताया जा रहा है कि इस डील की रजिस्ट्री 26 अक्टूबर 2026 को हुई थी। खास बात यह है कि सिंगर ने ये चारों अपार्टमेंट अलग-अलग लोगों से खरीदे हैं।

ड्युप्लेक्स अपार्टमेंट के लिए खर्च किए 9.30 करोड़ रुपये

इस पूरी प्रॉपर्टी डील में सबसे महंगा सौदा दो अपार्टमेंट को मिलाकर बनाए गए ड्युप्लेक्स का है। दो मंजिलों में फैले इस ड्युप्लेक्स का कुल एरिया करीब 1,640.63 स्क्वायर फुट बताया गया है, जिसके लिए विशाल ने 9.30 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

इसके अलावा, सिंगर ने 880.27 स्क्वायर फुट का एक अपार्टमेंट करीब 4.27 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं, 971 स्क्वायर फुट के दूसरे अपार्टमेंट की कीमत लगभग 4.02 करोड़ रुपये बताई गई है। प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों में दो छतों का भी जिक्र किया गया है। इस तरह विशाल मिश्रा की यह डील मुंबई के महंगे सेलिब्रिटी प्रॉपर्टी सौदों में शामिल हो गई है।

‘कैसे हुआ’ और ‘पहले भी मैं’ जैसे गानों से मिली पहचान

विशाल मिश्रा बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने अपनी आवाज से कई फिल्मों के गानों को यादगार बनाया है। फिल्म ‘कबीर सिंह’ का गाना ‘कैसे हुआ’ उनके करियर के सबसे लोकप्रिय गानों में शामिल है। इसके अलावा फिल्म ‘एनिमल’ का ‘पहले भी मैं’, ‘जानिए’, ‘मांझा’ और ‘स्त्री 2’ का ‘खूबसूरत’ जैसे गानों को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है। फिल्म ‘RRR’ के गाने ‘नाचो नाचो’ से भी उनका नाम जुड़ा रहा है।

सलीम मर्चेंट से लेकर शान और श्रेया घोषाल तक ने खरीदी प्रॉपर्टी

मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदने वाले सिंगर्स की लिस्ट में विशाल मिश्रा अकेले नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में सिंगर सलीम मर्चेंट ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 12.85 करोड़ रुपये की कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी थी।

वहीं, अगस्त 2026 में सिंगर शान और उनकी पत्नी राधिका मुखर्जी ने बांद्रा वेस्ट में तीन फ्लैट खरीदे थे, जिनकी कुल कीमत 47.64 करोड़ रुपये बताई गई। इससे पहले अप्रैल 2026 में श्रेया घोषाल ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर वर्ली स्थित गोदरेज ट्रिलॉजी में 29.70 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा था।

इन लगातार हो रही बड़ी प्रॉपर्टी डील्स से साफ है कि मुंबई का रियल एस्टेट मार्केट बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े सितारों के लिए निवेश का एक पसंदीदा ठिकाना बना हुआ है।

TAGGED:Andheri WestBollywood singersCelebrity PropertyLuxury ApartmentsMumbai Real EstateOshiwaraSalim MerchantShaanShreya GhoshalT24KhabarVishal MishraVishal Mishra NewsVishal Mishra Property
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article Siddharth Bodke as Subrata Roy in Hansal Mehta's web series Scam 2010. Scam 2010 Teaser: Siddharth Bodke Plays Subrata Roy
Next Article Actress Radhika Apte talks about facing patriarchy and colorism while working in South Indian films. Radhika Apte Reveals Facing Patriarchy in South Films, Recalls Working With Nandamuri Balakrishna
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

t24khabar thumb
बॉलीवुडमूवी रिव्यूवीडियो

रेट्रो रिव्यू – Mother India (1957) एक ऐसी फिल्म जो पहुंची ऑस्कर तक…

By
t24khabarmail@gmail.com
Actor Prakash Raj with his wife Pony Verma at a public event.
साउथ सिनेमा

Prakash Raj’s Wife Pony Verma Opens Up About Their Age Gap and Bond with His Daughters

By
t24khabarmail@gmail.com
एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी ने बिग बॉस 7 में अपने अनुभव और अरमान कोहली के साथ रिश्ते को लेकर खुलासा किया।
बॉलीवुड

Tanishaa Mukerji Makes Shocking Claims About Bigg Boss 7, Says She Needed Psychiatric Help After Armaan Kohli Relationship

By
t24khabarmail@gmail.com
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर हेरा फेरी विवाद – बाबूराव की मिमिक्री पर 25 करोड़ का लीगल नोटिस
टेलीविजन

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर आफत! हेरा फेरी के प्रोड्यूसर ने भेजा 25 करोड़ का लीगल नोटिस

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?