‘Bigg Boss 20’ में नजर आ रहे YUNG DSA ने दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके बीच चाहे जो भी हो, वह हमेशा एक सीमा बनाए रखेंगे और मैरी कॉम के लिए उनके मन में सम्मान कभी कम नहीं होगा।
मैरी कॉम के बारे में बात करते हुए YUNG DSA ने बताया कि उनके मन में उनके लिए सम्मान काफी पुराना है। उन्होंने कहा कि स्कूल के दिनों में वह मैरी कॉम के बारे में चैप्टर्स पढ़ते थे और दोस्तों के साथ उनकी उपलब्धियों पर चर्चा करते थे। ऐसे में उनके लिए मैरी कॉम सिर्फ एक को-कंटेस्टेंट या उनके साथ स्क्रीन शेयर करने वाली शख्सियत नहीं हैं, बल्कि वह बचपन से उनके लिए प्रेरणा रही हैं।
YUNG DSA ने अपने एक पुराने बयान को भी याद किया, जिसमें उन्होंने कहा था, “अगर मेरी मां मैरी कॉम होती ना, तो मुझे नहीं लगता मैं रैप करने के पीछे पड़ता। मैं घर पर बैठता और पढ़ाई करता।”
उनका यह बयान मैरी कॉम की जर्नी और उनकी उपलब्धियों के प्रति उनके गहरे सम्मान को दिखाता है। YUNG ने यह भी साफ किया कि उनके बीच चाहे कुछ भी हो जाए, वह कभी भी सम्मान की उस सीमा को पार नहीं करेंगे।
स्कूल के दिनों से मैरी कॉम के बारे में पढ़ते और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानते आए YUNG DSA का कहना है कि उनके मन में उनके लिए जो सम्मान है, वह हमेशा कायम रहेगा।