नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता गोपाल राय का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। गोपाल राय पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रविवार शाम को उन्होंने मुजफ्फरपुर में अपने पैकृत घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से भोजपुरी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई स्थानीय नेताओं ने भी शोक जताया। विधायक अशोक कुमार सिंह, गायक नीरज रवि, हास्य कलाकार संजय रजक और साहित्यकार डॉ एमके गिरी समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गोपाल राय ने इंडस्ट्री के नामचीन चेहरों, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ कम किया है। इन कलाकारों के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। उनकी एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। गोपाल राय ने अपने लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शो में काम किया। उनकी फिल्मों की लिस्ट में ‘नदिया के पार’, ‘गंगा किनारे मोरा गांव’ और ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ जैसी ब्लॉकबस्टर शामिल हैं।
गोपाल राय का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार को मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध रेवा घाट पर होगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। भोजपुरी सिनेमा ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया है, जिसकी भरपाई शायद ही कभी हो सके। गोपाल राय अपने के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।