T24 KHABAR
Tuesday, Nov 17, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > लाइफस्टाइल > यादों की हिचकी या इशारा सेहत का..?
लाइफस्टाइल

यादों की हिचकी या इशारा सेहत का..?

क्या वाकई हिचकी किसी की याद का पैगाम है? या ये हमारे शरीर की कोई अंदरूनी चेतावनी? आज हम आपको अपनी इस ख़ास रिपोर्ट में बताएंगे हिचकी की वो सच्चाई, जो विज्ञान कहता है… और वो मान्यताएं जो हमारी परंपराओं में गहराई से बसी हैं....

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: June 27, 2025 3:51 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
hichki feature image
pc- social media
SHARE

“कभी अचानक चलती बातचीत रुक जाए, और गले से अजीब सी ‘हिक’ निकल जाए तो बुजुर्ग कहते हैं, कोई याद कर रहा है। लेकिन क्या वाकई हिचकी किसी की याद का पैगाम है? या ये हमारे शरीर की कोई अंदरूनी चेतावनी? आज हम आपको अपनी इस ख़ास रिपोर्ट में बताएंगे हिचकी की वो सच्चाई, जो विज्ञान कहता है… और वो मान्यताएं जो हमारी परंपराओं में गहराई से बसी हैं।”

मान्यता की कहानी “कोई याद कर रहा है”-
भारत सहित कई देशों में ये मान्यता सदियों से चली आ रही है कि हिचकी तब आती है जब कोई इंसान आपको याद करता है। दादी-नानी की कहानियों में ये सुनना आम है कि “किसी ने दिल से पुकारा होगा, तभी हिचकी आई।” कुछ लोग तो नाम गिनने लगते हैं “मम्मी, पापा, दोस्त, बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड?” और अगर उसी वक्त फोन आ जाए तो मान्यता को और मजबूती मिलती है।

विज्ञान क्या कहता है? शरीर के अंदर की कहानी-
आइए अब आपको लेकर चलते है विज्ञान की दुनिया में डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हिचकी (Hiccup) दरअसल डायफ्राम की ऐंठन (spasm) की वजह से होती है। डायफ्राम हमारे फेफड़ों के नीचे की एक पतली मांसपेशी होती है, जो सांस लेने में मदद करती है। जब यह अचानक सिकुड़ती है तो हमारे वोकल कॉर्ड्स (गले की आवाज़ वाली झिल्ली) झटके से बंद हो जाते हैं और जो आवाज़ आती है वही ‘हिचकी’ होती है।

हिचकी क्यों आती है?
बहुत तेज़ी से खाना खाने से, मसालेदार खाना, अचानक ठंडी चीज़ पी लेना, गैस्ट्रिक या एसिडिटी, ज्यादा शराब या स्मोकिंग, तनाव या उत्तेजना कभी-कभी ब्रेन या नर्व से जुड़ी बीमारियां भी कारण हो सकता है. यानी ये एक शारीरिक प्रक्रिया है, जो किसी बाहरी याद की वजह से नहीं, आपके अंदर कुछ गड़बड़ी की वजह से होती है।

लेकिन क्या मान्यताओं का कोई फायदा नहीं?
मान्यताओं का एक मनोवैज्ञानिक असर ज़रूर होता है। अगर आपको हिचकी आई और आपने मान लिया कि कोई खास आपको याद कर रहा है तो ये भावना खुशी और सुकून देती है। यह एक तरह का प्लेसबो इफेक्ट है जो मानसिक राहत दे सकता है भले ही इसका वैज्ञानिक आधार न हो।

तो अगली बार जब हिचकी आए तो एक ग्लास पानी पी लें, गहरी सांस लें, या सांस रोक कर कुछ सेकंड रुक जाएं। और अगर कोई याद आए तो उन्हें कॉल ज़रूर कर लें क्योंकि यादें भी सेहत की तरह ही कीमती होती हैं। “हिचकी” एक आवाज़ जो शरीर से निकलती है पर दिल तक असर कर जाती है। वैज्ञानिक कारणों से इनकार नहीं पर भावनाओं की गहराई भी कम नहीं। इसलिए विज्ञान भी मानता है शरीर और मन, दोनों जुड़कर ही इंसान को पूरा बनाते हैं।

TAGGED:FeaturedHealthHealth Tipshealty lifehiccupshormoneslifestylememoriesT24 KHABART24 KHABAR IN HINDI NEWST24Khabartrendingyaad
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article FEATURE IMAGE SHAKTIMAN जानिए क्यों विवादों में रहा भारत का पहला सुपरहीरो “शक्तिमान”
Next Article PAKEEZAH रेट्रो रिव्यू- “पाकीज़ा” एक हसीन सपना जो पर्दे पर अमर हो गया….
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

धमाल विद पति पत्नी और पंगा के सेट पर पत्नी सुरभि के साथ छठ पूजा मनाते मनोज तिवारी
Uncategorized

Manoj Tiwari Celebrates Chhath Puja with Wife Surabhi on ‘Dhamaal With Pati Patni Aur Panga’ Sets, Distributes Prasad to Couples

By
t24khabarmail@gmail.com
अभिनेता राजेश कुमार अपनी फिल्म Ohh My Dog के प्रमोशन के दौरान
टेलीविजनहोम

राजेश कुमार ने बताया मुश्किल दौर का दर्द, बोले- 42 की उम्र में सब कुछ खो दिया था

By
t24khabarmail@gmail.com
Actor Adarsh Gourav amid breakup rumours with Radhika Kolgaonkar
बॉलीवुड

Adarsh Gourav Breakup: Actor Parts Ways With Longtime Partner Radhika Kolgaonkar

By
t24khabarmail@gmail.com
साउथ सिनेमा

बाहुबली द एपिक: महिष्मती की दास्तान फिर लौटेगी, प्रभास और राणा दग्गुबाती का दमदार लुक वायरल

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?