बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन इस बार उनका पोस्ट फिल्म से ज्यादा उनके मजेदार कैप्शन की वजह से सुर्खियों में आ गया है। रणदीप ने अपनी को-स्टार श्रद्धा कपूर को खास अंदाज में शाउटआउट दिया है।
रणदीप ने फिल्म से जुड़ी कुछ प्रमोशनल तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “अपनी शानदार को-स्टार श्रद्धा कपूर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने की प्रेरणा ले रहा हूं।” उनके इस मजाकिया और प्यारे अंदाज ने फैंस का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर अपनी शानदार मौजूदगी और मजेदार पोस्ट के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में रणदीप का उनसे सोशल मीडिया पोस्ट करने की प्रेरणा लेने की बात कहना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
खास बात यह है कि रणदीप हुड्डा और श्रद्धा कपूर पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की नई जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच अभी से उत्सुकता देखने को मिल रही है। फैंस इस फ्रेश ऑन-स्क्रीन पेयरिंग को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। दोनों कलाकारों की अलग-अलग पर्सनैलिटी इस जोड़ी को और खास बनाती है।
रणदीप ने अपने इसी पोस्ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए भी अपना सम्मान जाहिर किया। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ मुलाकात को लेकर लिखा, “हमेशा उनसे मिलना सम्मान और सौभाग्य की बात है।” उनके इस पोस्ट में श्रद्धा के लिए दोस्ताना अंदाज और अमिताभ बच्चन के लिए सम्मान दोनों देखने को मिले।
रणदीप का यह सोशल मीडिया पोस्ट फिल्म ‘ईथा’ को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रहा है। श्रद्धा के साथ उनकी मस्तीभरी केमिस्ट्री और अमिताभ बच्चन के लिए उनका खास संदेश फैंस को पसंद आ रहा है। अब दर्शकों को इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है।