T24 KHABAR
Thursday, Nov 26, 2026
Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • होम
  • होम
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
T24 KHABART24 KHABAR
Font ResizerAa
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Search

Search

  • About Us
  • Contact Us
  • Advertisement
  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य
Follow US
Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.
T24 KHABAR > ओटीटी > Yash Maheshwari Faces FIR Over Chhath Sindoor Joke
ओटीटीटेलीविजन

Yash Maheshwari Faces FIR Over Chhath Sindoor Joke

t24khabarmail@gmail.com
Last updated: November 25, 2026 6:27 pm
t24khabarmail@gmail.com
Share
Stand-up comedian Yash Maheshwari faces an FIR over his controversial Chhath Puja and sindoor jokes.
छठ और सिंदूर पर विवादित मजाक के बाद यश महेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज।
SHARE

स्टैंडअप कॉमेडियन यश महेश्वरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिहार की महिलाओं और छठ पूजा के दौरान सिंदूर लगाने की परंपरा को लेकर किए गए उनके विवादित मजाक पर अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को लेकर मचे बवाल के बाद पटना पुलिस ने कॉमेडियन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

दरअसल, 24 नवंबर को यश महेश्वरी के एक स्टैंडअप शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाएं जिस तरह लंबा सिंदूर लगाती हैं, उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने सिंदूर की लंबाई की तुलना पुरुषों के निजी अंग से कर दी थी। इसके अलावा एक दूसरे वीडियो में उन्होंने बिहारी महिलाओं की हरियाणा के पुरुषों से शादी को लेकर भी टिप्पणी की थी, जिसमें घरेलू हिंसा से जुड़े रूढ़िवादी विचारों का जिक्र था।

इन टिप्पणियों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। कई यूजर्स ने इसे बिहार की महिलाओं, उनकी संस्कृति और छठ पूजा की परंपराओं का अपमान बताया। बढ़ते विवाद के बीच पटना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटना पुलिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, यश महेश्वरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1), 79, 351 और 352 के साथ आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और अलग-अलग समुदायों के बीच तनाव पैदा होने की आशंका को गंभीरता से लिया गया है।

फिलहाल इस मामले की जांच पटना साइबर पुलिस स्टेशन कर रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की मांग

FIR दर्ज होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया, तो कुछ ने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ FIR दर्ज करना काफी है या कॉमेडियन की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए।

एक यूजर ने लिखा, “क्या आप सिर्फ केस दर्ज करेंगे या उसे गिरफ्तार भी करेंगे?” वहीं, दूसरे यूजर ने यश की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। एक अन्य यूजर ने पटना में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के साथ-साथ कानून के तहत सजा देने की अपील की।

बता दें कि विवाद बढ़ने के बाद यश महेश्वरी ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा था कि वह इस मामले में ‘100 प्रतिशत गलत’ थे और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे। हालांकि, उनकी माफी के बावजूद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और लगातार जवाबदेही तय करने की मांग उठती रही।

फिलहाल मामला पटना साइबर पुलिस के पास है और जांच जारी है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

TAGGED:Bihar NewsChhath Puja ControversyFIR NewsPatna PoliceSindoor ControversyStand Up ComedianT24KhabarYash Maheshwari
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article Tinaa Dattaa and Nandish Sandhu reunite for Abdur Rahman's short film KAL after 14 years. Tinaa Dattaa and Nandish Sandhu Reunite After 14 Years for KAL
Next Article Randeep Hooda gives co-star Shraddha Kapoor a sweet social media shoutout while promoting their upcoming film Eetha. Randeep Hooda Takes Instagram Tips from Shraddha Kapoor
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR

बॉलीवुड

VIDEO : आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, सलमान खान होंगे गेस्ट…कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?

भोजपुरी सिनेमा

यश कुमार का नया भोजपुरी गाना ‘नईहरवा’ रिलीज, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक

बॉलीवुड

अयोध्या पहुंचे विराट-अनुष्का ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर परिसर में घूमे, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा अर्चना

बॉलीवुड

खुले बाल, चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो…गौहर खान ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, क्या आपने तस्वीरें देखी?

You Might Also Like

YUNG DSA talks about his respect for Mary Kom
टेलीविजनहोम

YUNG DSA ने Mary Kom के लिए जताया सम्मान, बोले- मैं हमेशा एक सीमा बनाए रखूंगा

By
t24khabarmail@gmail.com
Actor Prakash Raj with his wife Pony Verma at a public event.
साउथ सिनेमा

Prakash Raj’s Wife Pony Verma Opens Up About Their Age Gap and Bond with His Daughters

By
t24khabarmail@gmail.com
Actor Naseeruddin Shah speaks out against the government over students, educational institutions and democracy.
बॉलीवुड

Naseeruddin Shah Calls Himself ‘Intellectual Naxal’, Targets Government Over Students and Democracy

By
t24khabarmail@gmail.com
"हरतालिका तीज 2025 पर सुहागिन महिलाओं द्वारा पूजा और पारंपरिक गीत जैसे तीज व्रत भूखल बानी, तीज के बरतिया और अचल सुहाग गाते हुए"
भोजपुरी सिनेमा

हरतालिका तीज 2025: बिना इन गीतों के अधूरा लगता है सुहागिनों का पर्व

By
t24khabarmail@gmail.com
T24 KHABAR
Facebook X-twitter Youtube Instagram

Quick links

  • Contact Us
  • Advertisement
  • About Us

Categories

  • होम
  • बॉलीवुड
  • टेलीविजन
  • वेब स्टोरी
  • ओटीटी
  • हॉलीवुड
  • मूवी रिव्यू
  • लाइफस्टाइल
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 T24 Khabar. All Rights Reserved.

T24 KHABART24 KHABAR
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?